Jump to content

आंदोलन रणनीति

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Movement Strategy and the translation is 100% complete.


मुक्त ज्ञान के पारिस्थितिकी तंत्र में हमारा भविष्य

विकिपीडिया की शुरुआत 2001 में सभी ज्ञान के योग को बाँटने के एक आमंत्रण के रूप में हुई थी। आज विकिमीडिया दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञानकोश, और साथ में विकिमीडिया कॉमन्स, विकिडेटा, और कई दूसरी विकि परियोजनाएँ प्रदान करता है।

इस सफलता के बावजूद विकिमीडियाइयों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लिंग की दरार, और कम प्रतिनिधित समूहों की भागीदारी के आगे बाधाएँ अब भी मौजूद हैं। हमारे आंदोलन की सत्ता, संसाधन, और मौके समान रूप से वितरित नहीं हैं। सेंसरशिप, निगरानी, और ज्ञान का बढ़ता वाणिज्यीकरण विकिमीडिया की उपस्थिति के लिए खतरे हैं। प्रौद्योगिकी और सामाजिक प्रवृत्तियों की उन्नति हमारे काम को कालग्रस्त छोड़ सकती है। फिर भी, ये चुनौतियाँ और निरंतर बदलती दुनिया अवसर भी प्रदान करती हैं।

विकिमीडिया की सभी नियमित गतिविधियों पर काम करते हुए विविध समूहों के बीच एक रणनीति बनाना काफी अव्यवस्थित और जटिल था। अंततः सामूहिक ज्ञान और दृष्टिकोण को साथ लाकर एक साँझित दृष्टि का निर्माण किया गया। इस प्रक्रिया की सफलता यह दर्शाती है कि विकिमीडिया की ताकत है इसके योगदानकर्ताओं की प्रतिभा, समर्पण, और अखंडता।

हम क्या करते हैं यह हमें साथ नहीं लाती; बल्कि हम वह सब क्यों करते हैं, यह साथ लाती है।

आंदोलन रणनीति को समझना

हमारी रणनीतिक दिशा से शुरू करते हैं:

2030 तक विकिमीडिया मुक्त ज्ञान की पारिस्थितिकी तंत्र का बुनियादी ढाँचा बन जाएगा, और हमारी दृष्टि रखने वाला कोई भी हमारे साथ शामिल हो पाएगा।

हमने सुनने, सीखने और आज़माने की ताकत में भरोसा रखते हैं। सिर्फ खुले संवाद के माध्यम से ही हम मुक्त ज्ञान की सभी को सहमत करने वाली एक दुनिया बना सकते हैं। आंदोलन रणनीति सभी की एक समान पथ पर कार्यान्वयन में मदद करता है। यह प्रक्रिया मौलिक रूप से खुली, सहभागी और बहुभाषी होनी होगी। हम समान सिद्धांतों का पालन करते हुए इस रणनीति में योगदान करने के लिए सभी को आमंत्रित करते हैं।

रणनीतिक चर्चा वर्ष 2030 की राह पर विकिमीडिया आंदोलन को एक साथ लाती है और प्रेरित करती है। इस दिशा का दो लक्ष्य मार्गदर्शन करते हैं:

  • एक सेवा के रूप में ज्ञान — एक ऐसा मंच बनना जो कई प्रारूपों में ज्ञान प्रदान करे और साथियों के लिए उपकरण बनाए।
  • ज्ञान की न्यायसंगतता — उस ज्ञान और उन समुदायों पर नज़र डालना जिन्हें सत्ता और स्वाधिकार की संरचनाओं ने पीछे छोड़ दिया है।

ये लक्ष्य आपस में जुड़े हुए हैं। एक के बिना दूसरा हासिल नहीं किया जा सकता।

रणनीतिक दिशा ने कार्य के अलग-अलग क्षेत्रों में दस अनुशंसाओं को प्रेरित किया है। हर अनुशंसा ठोस पहलों को परिभाषित करती है। हर पहल में कई गतिविधियाँ और कार्यक्रम मौजूद हो सकते हैं।

आंदोलन रणनीति की अनुशंसाएँ सभी आपस में जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे को समर्थित करते हैं। लक्ष्यों की तरह ही, उन्हें अकेले में हासिल करना संभव नहीं।

हमारे साथ शामिल हों

आंदोलन रणनीति की सफलता के लिए आप महत्वपूर्ण हैं। शामिल होने के कई तरीके हैं: अगर आपके पास दूसरे विचार हैं, हम उन्हें ज़रूर सुनना चाहेंगे। आइए बात करें।