रणनीति/विकिमीडिया आंदोलन/२०१७/प्रक्रिया/प्रकल्पना

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Strategy/Wikimedia movement/2017/Process/Premises and the translation is 100% complete.

प्रकल्पना

एक आंदोलन के रूप में,

  • हम ऐसे विश्व का निर्माण करना चाहते हैं, जिसमें प्रत्येक मनुष्य स्वतंत्र रूप से सभी ज्ञान का सहभागी बन सके। (मूल्यों से; Guillaume द्वारा प्रस्तावित)
  • हम उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते हैं। (मूल्यों से; Guillaume द्वारा प्रस्तावित)
अर्थ

हम लगातार अपने आप को, हमारी परियोजनाओं को, हमारे समुदायों को और हमारी दुनिया को सुधारने की कोशिश करते हैं। पहल और प्रयोग के साथ, हम दुनिया को एक बेहतर स्थान और एक उत्कृष्ट जगह बनाने की दिशा में अपने तरीके को पुनरावृत्त करते हैं। जिज्ञासा और नम्रता के साथ, हम अपनी गलतियों से सीखते हैं और साथ ही हमारी सफलताओं से भी। हम अपने संसाधनों के संचालन और असाधारण उत्पादों और सेवाओं को वितरित करने के लिए कर्तव्यबद्ध हैं।

  • हम अपने मतभेदों का स्वागत करते हैं। (मूल्यों से; Guillaume द्वारा प्रस्तावित)
अर्थ

हम कुछ लोगों को बाहर छोड़कर, प्रत्येक अकेले मनुष्य के लिये हम ज्ञान जमा नहीं कर सकते हैं। हमारी दृष्टि ज्ञान के सभी रूपों तक सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करने से कहीं अधिक है। यह एक समावेशी संस्कृति बनाने के बारे में है। यह दूसरों को साथ जुड़ने और हमारे साथ सफ़ल होने के लिए आमंत्रित करने के बारे में है। यह मानव विविधता को गले लगाने के बारे में है। यह आंदोलन यह कहता है, "हम आपको देखते हैं और आप हमारे साथ हैं।"

हमारे मतभेद बहुमूल्य हैं; वह हमें चतुर, मजबूत, अधिक विनम्र बनाते हैं। वह हमारे पक्षपात और कमजोरियों को संतुलित करते हैं। वह हमारे दिमाग को खोलते हैं। हम सबसे अच्छा काम तब करते हैं जब हम अपने सभी दृष्टिकोणों से एक समस्या को समझते हैं।

हम दूसरों को वैसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जो हम नहीं कर सकते, और हम उन्हें उसमे सफल बनाने में सहायता करते हैं। जब आवाज अनुपस्थित, नजरअंदाज की जाती है, या चुप हो जाती है, हम उनकी मदद करते हैं। हम स्वागत करने वाले मेजबान हैं, देखभाल करने वाले पड़ोसी हैं, और समान सहयोगी हैं। हमें अंतर का डर नहीं है। हम अंतर का जिज्ञासा, प्रसन्नता और उम्मीद के साथ स्वागत करते हैं।

अर्थ

सहयोग हमेशा सुंदर नहीं होता है। कभी-कभी हम संघर्ष करते हैं। मिलकर काम करना कठिन है, लेकिन ऐसा करना hi उचित है। हम ऐसा करते हैं क्योंकि यह हमें मजबूत बनाता है। हम समस्याओं को बेहतर ढंग से हल करते हैं। इसके अच्छी तरह से काम करने के लिए, हम में से हर एक को ईमानदार, जवाबदेह और पारदर्शी होना चाहिए।

  • हम नागरिक प्रवचन में शामिल होते हैं। (मूल्यों से; Guillaume द्वारा प्रस्तावित)
अर्थ

हमारे शब्दों में शक्ति है। हम क्या कहते हैं उसके परिणाम होते हैं। नागरिक प्रवचन में लगे रहने के लिए दया, देखभाल, सम्मान, कुशलता, सहानुभूति, विश्वास और सुरक्षा की आवश्यकता होती है। यह अच्छी जानकारी पाने, देने और प्राप्त करने की कुंजी है। हमें ऐसी जगह बनाना चाहिए जहाँ लोगों को खुद को व्यक्त करने और सुनने के लिए सुरक्षित महसूस होता है। यह सच है खासकर जब हम असहमत होते हैं। अगर हम समझ नहीं पाते हैं कि दूसरे क्या महसूस कर रहे हैं, तो हम फिर भी खुले-दिमाग से सोचते हैं कि वह क्या कहना चाहते हैं।

हम सहानुभूति के लिए प्रयास करते हैं, हम सभ्य से कम कुछ स्वीकार नहीं करते हैं।

अर्थ

हमारा मार्गदर्शन एक बेहतर दुनिया की द्रष्टि करती है। हम एक बड़ी चुनौती ले रहे हैं। हम इस बात का सम्मान करते हैं कि इससे पहले क्या आ गया है और आगे आने वाले काम के खौफ में हैं। इससे हमें उम्मीद आती है। यह हमें आश्चर्य से भरता है।

जब हम प्रेरित होते हैं, हम उत्कृष्ट कार्य करते हैं।

  • हम परिणामों से प्रेरित होते हैं। (Frank Schulenburg द्वारा प्रस्तावित)
अर्थ

हम सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि हम परिणाम प्राप्त करने और प्रभावित होने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम एक दूसरे के परिणाम के आधार पर एक दृष्टिकोण के लिए जिम्मेदार रहते हैं और हमारी प्रक्रियाओं और कार्यक्रमों की प्रभावशीलता को लगातार निरंतर मापने के लिए एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं, इसलिए हम अपने पाठ्यक्रम को आवश्यकतानुसार सही कर सकते हैं।

विशेष रूप से, इस प्रक्रिया में प्रतिभागियों के रूप में:

  • हम समझते हैं कि चर्चा चक्र के दौरान हमें निष्कर्ष पर आने की जरूरत है। (Guillaume द्वारा प्रस्तावित)
अर्थ

आन्दोलन के भीतर एवं बाहर सभी को इस प्रक्रिया में सद्भावना संग भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यदि कोई चर्चा के एक विशेष चक्र से बाहर रहने का निर्णय लेता है, तो उसके बाद प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए उनका स्वागत है। हालांकि, उन्हें उन चर्चाओं के परिणामों को स्वीकार करना पड़ सकता है जो जिनमें उन्होंने भाग नहीं लिया था।

  • हम उन संसाधनों की वास्तविकता को स्वीकार करते हैं जिनपर हम सहमत हैं। (Guillaume द्वारा प्रस्तावित)
अर्थ

इस चर्चा में कल्पना और वास्तविकता की भावना दोनों की आवश्यकता है। पर कार्रवाई करने के लिए, आने वाले दिशा और लक्ष्यों के लिए निर्णय और संसाधनों की आवश्यकता होगी। कोई भी एक परिणाम के पक्ष में और इसके कार्यान्वयन के साधनों के साथ बहस नहीं कर सकता।

  • हम पूरे विकिमीडिया आंदोलन के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार कर रहे हैं। (proposed by MichaelMaggs)
अर्थ

विकिमीडिया आंदोलन संगठनों, समूहों, समुदायों और व्यक्तियों (विकिमीडिया फाउंडेशन, सहयोगी, समूह, संपादकों, ऑफलाइन स्वयंसेवकों, पाठकों आदि सहित) के एक बड़े और विविध सेट समूह से बना है, और हम सभी के पास अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। हमारा ध्यान यहाँ एक पूरे के रूप में आंदोलन के लिए एक "संयुक्त" रणनीति तैयार करना है, और इसके किसी विशेष भाग के लिए नहीं।

  • हम अपने पाठकों को हमारे संपादकों के बराबर महत्व देते हैं। (Libcub द्वारा प्रस्तावित)
अर्थ

प्रासंगिक रहने के लिए हमें योगदानकर्ताओं (संपादकों, डेवलपर्स आदि) की आवश्यकता है। हम पाठकों की समानता रखते हैं, जो डब्ल्यूएमएफ परियोजनाओं की सामग्री का उपयोग करते हैं। हमें दोनों समुदायों को पोषण देने की आवश्यकता है