Jump to content

संस्थापक समूह

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Founder group and the translation is 100% complete.

संस्थापक ग्लोबल समूह 27 फरवरी 2009 को बनाया गया था। जिम्बो वेल्स से जुड़ी अंग्रेज़ी विकिपीडिया की लोकल 'स्टीवार्ड' चिप्पी की नकल उतारने के इरादे से बनाया गया यह समूह वेल्स को Special:UserRights और दूसरे स्टीवार्ड अधिकारों तक पूरी पहुँच दिया करता था। यह 2009 में स्टीवार्ड के रूप में उनकी पुष्टि के बाद अलग-अलग समूहों की रायों (अक्रियता के कारण हटा देना, कर्मचारी समूह में ले जाना, सह-संस्थापक होने के कारण रखना, आदि) के बीच एक समझौते के रूप में बनाया गया था। ग्लोबल समूह में इसके निर्माण के समय स्टीवार्ड के पास मौजूद अधिकांश अधिकार शामिल थे।

संस्थापक की चिप्पी हटाने हेतु एक टिप्पणी के अनुरोध और जिम्बो के लिखी गई एक याचिका के बाद वेल्स ने लगभग ये सभी अधिकार त्याग दिए[1] और उन्हें हटा दिए: अनुवर्ती सम्पादनों के बाद अब संस्थापक समूह अधिकांश लॉग्स को पढ़ने की पहुँच प्रदान करता है, बंद विकियाँ सम्पादित करने की क्षमता प्रदान करता है, IP अवरोध से अपवादित करता है, रोलबैक करने देता है, अनुप्रेषण छोड़े बिना पृष्ठ स्थानांतरित करने देता है, हटाई गई फ़ाइलें देखने देता है, और कुछ दूसरी अलग-अलग अनुमतियाँ प्रदान करता है। मगर जिम्बो के पास अपनी संस्थापक चिप्पी के माध्यम से सामग्री हटाने, सामग्री छिपाने, सदस्य जाँच करने, सप्रेस की गई सामग्री देखने, या फिर समूहों की सदस्यता बदलने की क्षमता नहीं है। साथ ही, वर्तमान में जिम्बो संस्थापक चिप्पी के माध्यम से सुरक्षित पृष्ठ सम्पादित नहीं कर सकते, और वे अर्ध-सुरक्षित पृष्ठ भी सम्पादित नहीं कर सकते, मगर यह अनुरोध करने पर बदल सकता है।

अलग-अलग विकिमीडिया परियोजनाओं पर इसकी भूमिकाएँ अभी तक परिभाषित नहीं हैं। अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर एक लोकल संस्थापक समूह है जो पहले जिम्बो वेल्स को केवल उस परियोजना पर UserRights (सदस्य अधिकारों) की पूरी पहुँच प्रदान किया करता था। यह समूह आज भी शिष्टाचार के रूप में मौजूद है, और कोई भी विशेषाधिकार प्रदान नहीं करता है।

जिमी वेल्स के पास WMF न्यासी मंडल में "संस्थापक आसन" का पद भी है।

ये भी देखें

सन्दर्भ

  1. "[Foundation-l] इसच चर्चा से मेरे और मेरी भूमिकाओं के बारे में प्रश्नों के उत्तर": mailarchive:foundation-l/2010-May/058095.html, mailarchive:foundation-l/2010-May/058158.html