Jump to content

Meta:प्रशासक

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Meta:Bureaucrats and the translation is 100% complete.
शॉर्टकट:
WM:B
यह पृष्ठ मेटा के प्रशासकों के बारे में जानकारी प्रदान करता है, और प्रासंगिक नीतियाँ दर्शाता है।

प्रशासक मेटा-विकि के वो सदस्य हैं जिनके पास निम्न कार्यों की तकनीकी क्षमता है:

वे कोई भी पहुँच प्रदान करने में मुख्यतः नीतियों और सर्वसम्मति द्वारा प्रतिबंधित होते हैं, और ऐसा तभी करते हैं जब ऐसा करना समुदाय की इच्छाओं को प्रतिबिंबित करे, हमेशा एक सफल अनुमति के अनुरोध के बाद।

कम-से-कम पिछले छह महीनों में सक्रिय रह चुके प्रबंधक , प्रशासक की अनुमतियों का अनुरोध कर सकते हैं। प्रशासकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे किसी सदस्य को बॉट पद प्रदान करते समय यह सुनिश्चित करेंगे कि बॉट नीतियों का पालन किया जा रहा है। उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वे सर्वसम्मति के सक्षम न्यायाधीश होंगे, और उनसे अपनी क्रियाओं के लिए कारण देने का अनुरोध किए जाने पर सभ्य तरीके से ऐसा करेंगे।

प्रशासकों के पास दूसरे सदस्यों से प्रबंधकों के अधिकार हटाने या फिर पहुँच के उन से ऊँचे स्तर प्रदान करने की क्षमता नहीं होती है (वे ओवरसाइटर या फिर सदस्य जाँचकर्ता पर पदोन्नत नहीं कर सकते)। ये क्षमताएँ सिर्फ स्टीवार्ड्स के पास होती हैं, जो सभी विकिमीडिया परियोजनाओं की सेवा करने वाला एक छोटा बहुभाषी समूह है। स्टीवार्ड्स वार्षिक रूप से निर्वाचित किए जाते हैं; अधिक जानकारी के लिए Steward requests/Permissions देखें।

आवश्यकताएँ

कोई प्रबंधक मेटा पर प्रशासक की अनुमतियों का अनुरोध कर सकता है अगर:

  1. उसने पिछले छह महीनों में 150 सम्पादन/लॉग क्रियाएँ की हों (प्रबंधकत्व प्राप्त करने के बाद और अपने सदस्यस्थान में सम्पादनों के अलावा) और वह मेटा पर सक्रिय हो।
  2. सदस्य द्वारा Meta:Requests for adminship पर अपने आप को नामांकित करने के बाद उसे दो वर्तमान प्रशासकों का समर्थन प्राप्त हो।
  3. Meta:Requests for adminship पर अपने आपको नामांकित करने के बाद 24 घंटे तक कोई आपत्ति खड़ी नहीं की जाती है। अगर कोई आपत्ति खड़ी की जाती है तो एक लघु चर्चा की जानी चाहिए, जिसके 48 घंटे बाद कोई दूसरा प्रशासक चर्चा को बंद करके यह निर्धारित करेगा कि सर्वसम्मति के अनुसार आपत्ति मान्य है कि नहीं। अगर आपत्ति मान्य होती है तो उम्मीदवार को प्रशासक बनने के लिए अपने आप को RfA की तरह ही एक हफ्ते लंबे एक RfB कार्यविधि के अनुसार नामांकित करके उसमें सफल होना होगा।

ये भी देखें