Jump to content

Help:एकीकृत लॉग-इन

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Help:Unified login and the translation is 97% complete.
Outdated translations are marked like this.
शॉर्टकट:
H:UL
आपका विकिमीडिया ग्लोबल खाता (जिसे कभी-कभी विकिमीडिया एकीकृत लॉग-इन या SUL/एकल-सदस्य लॉग-इन भी कहा जाता है) आपका एकल सदस्यनाम है जो सभी विकिमीडिया साथी परियोजनाओं में आरक्षित है। यह आपको पूरे विकिमीडिया में एक समान पहचान देता है, ग्लोबल सदस्य पृष्ठ जैसी सुविधाएँ सक्षम करता है, प्रतिरूपण की संभावना को कम करता है, और आपको कई विकि परियोजनाओं में स्वचालित रूप से लॉग-इन किए हुए रहने में मदद करता है। आप अपने ग्लोबल खाते के साथ किसी भी सार्वजनिक विकिमीडिया विकि से हाथ से भी लॉग-इन कर सकते हैं।

एकीकृत खातों के बारे में

यह क्या है

विकिमीडिया संस्थान द्वारा कई भाषाओं में कई सम्पादनीय विकियाँ संचालित किए जाते हैं। पारंपरिक रूप से सदस्यों को प्रत्येक परियोजना के लिए, जिस भाषा में वो दिखाई देना चाहते हैं, के लिए अलग से लॉग-इन खाता निर्मित करना पड़ता था। इससे उन योगदानकर्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था जो विभिन्न परियोजनाओं में शामिल हैं, प्रमुख रूप से विकिमीडिया कॉमन्स के साथ मल्टीमीडिया एकीकरण बहुत ही आवश्यक हो गया और जिस तरह से अंतरविकि कड़ियाँ अब विकिडेटा पर जोड़ी जाती हैं।

आपका ग्लोबल खाता सभी विकियों पर आपका सदस्यनाम आरक्षित करके इन समस्याओं को सुलझा लेता है (ताकि कोई और आपकी नकल न उतार सके), और किसी ऐसे विकि पर जाने पर आपका लोकल खाता अपने आप बना देता है जहाँ पर आप पहले न गए हों।

आप अपने ग्लोबल खाते के बारे में विवरण देखने के लिए Special:CentralAuth का उपयोग कर सकते हैं। Special:Preferences पर आपके द्वारा कॉन्फ़िगर किया गया ईमेल पता और पासवर्ड सभी विकियों पर उपयोग किया जाएगा। इसका मतलब है कि आप किसी भी सार्वजनिक विकिमीडिया परियोजना में सिर्फ एक सदस्यनाम और पासवर्ड के साथ लॉग-इन कर पाएँगे।

इससे क्या बदेलगा

किसी भी सार्वजनिक विकिमीडिया विकि पर सदस्यनाम पंजीकृत करने से वह नाम अन्य सभी पर स्वतः ही सुरक्षित हो जाता है; इसका अर्थ है कि अब अलग-अलग सदस्य अलग-अलग विकियों पर एक ही खाता नाम से पंजीकरण नहीं कर सकते। सदस्यों को केवल एक खाते में अपना ईमेल पता सेट और पुष्टि करने की आवश्यकता होती है। किसी भी विकि में पासवर्ड बदलने से यह सभी विकियों में तदनुसार बदल जाता है। Special:UserLogin अब सदस्य को प्रत्येक एकीकृत विकि में एक साथ लॉग-इन करता है, ध्यान रहे कि लॉग-इन पृष्ठ के पूरी तरह लोड होने से पहले उससे दूर जाने पर अपूर्ण लॉग-इन हो सकता है (अर्थात यह जावास्क्रिप्ट का उपयोग करता है और सदस्य सभी विकियों में सफलतापूर्वक लॉग-इन नहीं कर सकते हैं)।

अतिरिक्त विकियों को सदस्य के लॉग-इन में पहली बार वहाँ जाने पर जोड़ा जाएगा, और उस विकि पर एक लोकल खाता बनाया जाएगा। उदाहरण के लिए, कॉमन्स और जर्मन विकिपीडिया पर एक नियमित सदस्य स्वचालित रूप से अंग्रेज़ी विकिपुस्तक में लॉग-इन नहीं करता है, लेकिन अगर वह सदस्य लॉग-इन करते समय एक बार अंग्रेज़ी विकिपुस्तक पर जाता है, तो वह हर बार अंग्रेज़ी विकिपुस्तक में लॉग-इन करेगा (यह देखने के लिए कि आपने किन विकियों में लॉग-इन किया है, Special:CentralAuth देखें)।

इससे क्या नहीं बदलेगा

  • कुछ चीजें अभी भी लोकल हैंः
    • सदस्य अधिकार अधिकतर स्थानीय होते हैं, जिसका अर्थ है कि प्रशासकों के पास हर जगह प्रशासकीय पहुँच नहीं होती। ग्लोबल रोलबैक, ग्लोबल सिसॉप, ग्लोबल इंटरफ़ेस संपादक और ग्लोबल IP अवरोध अपवाद जैसे ग्लोबल समूहों का अनुरोध स्टीवार्ड के अनुरोध/ग्लोबल अनुमतियाँ पर किया जा सकता है।
    • सदस्य वरीयताएँ लोकल हैं, हालाँकि ईमेल पते को केवल एक ही स्थान पर सेट और पुष्टि करने की आवश्यकता है। आप अलग-अलग साइटों पर अलग-अलग वरीयताएँ जारी रख सकते हैं। हालाँकि, यदि आप चाहें तो ग्लोबल वरीयताएँ सेट करना संभव है।[1]
    • अवरोध स्थानीय होते हैं, जिसका अर्थ है कि एक विकि पर अवरोधित किए गए सदस्य अभी भी अन्य विकियों को सम्पादित कर सकते हैं, जब तक कि उस विकि पर किसी प्रबंधक द्वारा अवरोधित न किया गया हो। हालाँकि, यदि कोई खाता ग्लोबल रूप से लॉक या ग्लोबल रूप से अवरोधित कर दिया जाए तो यह सभी विकियों पर लागू होगा।
  • सदस्य अभी भी दो साइटों पर अलग-अलग नाम वाले खाते रख सकते हैं, हालाँकि, इन खातों को एक ग्लोबल खाते में एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।
  • ग्लोबल खाता प्रणाली केवल खुली विकिमीडिया परियोजनाओं के लिए उपलब्ध है; जो साइट्स मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर पर चलती हैं, लेकिन संस्थान द्वारा संचालित नहीं होती हैं, उनके पास अलग खाता प्रणाली बनी रहेगी, भले ही उन्होंने CentralAuth एक्सटेंशन स्थापित किया हो, जो एकीकृत लॉग-इन प्रणाली के लिए ज़िम्मेदार है।

विकिटेक

फरवरी 2025 में विकिटेक को SUL में माइग्रेट कर दिया गया। माइग्रेशन पूरा होने के बाद विकिटेक पर पृष्ठ को सम्पादित करने के लिए विकासक खातों की आवश्यकता नहीं रह गई।

सामान्य प्रश्न

क्या मेरे ग्लोबल सदस्यनाम को बदला जा सकता है?

हाँ। आप इस फ़ॉर्म का उपयोग करके या स्टीवार्ड अनुरोध/सदस्यनाम में बदलाव पर अनुरोध करके नाम बदलने का अनुरोध कर सकते हैं, जहाँ एक स्टीवर्ड या ग्लोबल पुनः नामकर्ता आपके अनुरोध पर विचार करेगा। विवरण के लिए ग्लोबल पुनः नामकरण नीति देखें।

मेरे पास अलग-अलग नामों वाले दो या अधिक खाते हैं। क्या उन्हें एक खाते में विलय किया जा सकता है?

यदि वे अलग-अलग विकियों पर हैं, तो सैद्धांतिक रूप से उन्हें एक समान नाम के साथ एक ग्लोबल खाते में विलय करना संभव है, लेकिन यह प्रक्रिया जटिल है और शायद ही कभी की जाती है। यदि वे एक ही विकि पर हैं, तो खातों को विलय करना पूरी तरह से संभव नहीं है।

क्या मुझे अन्य विकियों पर स्वतः स्थापित पद प्राप्त होगा?

नहीं। आपको स्वतः स्थापित पद प्राप्त करने से पहले प्रत्येक विकि में पहले लॉग-इन करने के बाद उचित समय की प्रतीक्षा करनी होगी और उचित मात्रा में सम्पादन करने होंगे।

क्या मैं प्रतिबंधित-खाता-निर्माण विकियों से खातों का विलय कर सकता/सकती हूँ?

नहीं, यह संभव नहीं है। फ़िशबोल और गोपनीय विकियाँ एकीकृत लॉग-इन प्रणाली का हिस्सा नहीं हैं और अपने अलग खातों का उपयोग करते हैं।

मेरे लॉग-इन कर लेने के बाद भी किसी दूसरे विकिमीडिया विकि पर लॉग-इन असफल क्यों हो रहा है?

यह एकीकृत लॉग-इन प्रणाली की विफलता नहीं है, यह आम तौर पर ब्राउज़र द्वारा आपके लॉग-इन के लिए कुकियाँ सेट करने पर प्रतिबंध लगाने के माध्यम से लॉग-इन को रोकने से संबंधित समस्या है।

ध्यान दें कि विकियों के प्रत्येक साथी समुच्चय का एक अलग बुनियादी डोमेन नाम होता है, जैसे wikipedia.org, wikimedia.org, wikisource.org, आदि और कुकियाँ उसी के अनुसार सेट की जाती हैं। यदि आपका लॉग-इन लगातार विफल रहता है, तो आपको Phabricator पर बग रिपोर्ट दर्ज करने का विचार करना चाहिए।

टिप्पणियाँ