Jump to content

लोकपाल आयोग

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Ombuds commission and the translation is 85% complete.
शॉर्टकट्स:
OC,
OMBCOM
आयोग के बारे मेंएक रिपोर्ट दर्ज कराएँआयोग को ईमेल करेंआयोग की चर्चा करें
गतिविधि रिपोर्ट्स: २०२४२०२३२०२२पहले
प्रकाशित सिद्धांत

लोकपाल आयोग, न्यासी मंडल की ओर से किसी भी विकिमीडिया परियोजना पर गोपनीयता नीति, गैर-सार्वजनिक व्यक्तिगत डेटा तक पहुँच की नीति, सदस्य जाँच नीति और ओवरसाइट नीति के उल्लंघनों के बारे में शिकायतों की जाँच-पड़ताल करता है।

एक ग्लोबल सामुदायिक निकाय होने के नाते वे किसी ग्लोबल नीति की आवश्यकताओं के साथ लोकल सामुदायिक नीतियों द्वारा लागू की गई किसी आवश्यकता के अनुपालन की जाँच-पड़ताल नहीं करेंगे। वे यह जाँच सकते हैं कि लोकल सदस्य जाँच या ओवरसाइट नीतियों या दिशानिर्देशों की शर्तें ग्लोबल सदस्य जाँच और ओवरसाइट नीतियों का पालन करती हैं या नहीं। लोकल नीतियों को सदस्यों की गोपनीयता की रक्षा करने के लिए ग्लोबल नीतियों से ज़्यादा सख़्त होने की अनुमति है, मगर ग्लोबल नीति से किसी भी तरह से ऑप्ट-आउट करने की नहीं।

यह आयोग लोकल या ग्लोबल प्रबंधकीय क्रियाओं, जैसे अवरोधों, लॉक्स, और बैन्स के विरुद्ध अपील करने की निकाय नहीं है। जब ये क्रियाएँ सदस्य जाँच या फिर ओवरसाइट की जानकारी पर आधारित हों, तब सदस्य जाँच या फिर ओवरसाइट की प्रारंभिक क्रिया की जाँच-पड़ताल की जा सकती है, मगर उसके चलते किए गए अवरोध या दूसरे परिणाम दूसरे ग्लोबल या लोकल निकायों के पास जाने चाहिए।

कार्य

आधिकारिक जाँच-पड़ताल के साथ वे परिवादी और प्रतिवादी (सामान्यतः एक सदस्य जाँचकर्ता , ओवरसाइटर, प्रशासक , प्रबंधक , या फिर मध्यस्थता समिति के एक सदस्य) के बीच माध्यस्थम करते हैं। जब कानूनी रूप से आवश्यक हो, लोकपाल मुकदमे को हैंडल करने में मुख्य विधि अधिकारी, कार्यकारी निदेशक या फिर मंडल की सहायता करेंगे।

जब मुकदमा विवादी हो, लोकपाल सदस्य जाँचकर्ताओं या दूसरों को संस्थान की गोपनीयता नीति के बारे में शिक्षित करने के लिए ज़िम्मेदार होंगे। जब गोपनीयता नीति, गैर-सार्वजनिक व्यक्तिगत डेटा तक पहुँच की नीति, सदस्य जाँच नीति, या ओवरसाइट नीति का उल्लंघन हो जाए, तब लोकपाल आयोग को कार्यकारी निदेशक या फिर नामित कर्मचारी को रिपोर्ट करना चाहिए और कार्रवाई (जैसे उपकरणों तक पहुँच की निवृत्ति) की सिफारिश करनी चाहिए। साथ ही, आयोग नीतियों या सॉफ़्टवेयर में उचित बदलावों के सुझाव दे सकता है।

तटस्थता

निष्पक्षता और तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए लोकपाल की जाँच-पड़ताल लोकपालों द्वारा निर्धारित ढंग से की जानी चाहिए। एक सामान्य दिशानिर्देश के रूप में लोकपाल को यथासंभव हितों के टकराव से बचना चाहिए, विशेषतः सदस्य जाँच या ओवरसाइट की पहुँच का नियमित उपयोग न करके और उन परियोजनाओं की शिकायतों के प्रोसेस न करके जिन पर वे सक्रिय सम्पादक हैं। हालाँकि, आयोग के पास आने वाले मामलों का क्षेत्र स्पष्ट नहीं होता है, और अलग-अलग परियोजनाओं की भाषाएँ और संस्कृतियाँ बाहरी लोगों के लिए बाधा बन सकती हैं। इसलिए आयोग शिकायतों को कैसे प्रोसेस करता है, यह फैसला इसके नियुक्त सदस्यों पर छोड़ दिया जाता है।

सदस्यता

लोकपाल आयोग के सदस्य विकिमीडिया समुदाय से विकिमीडिया संस्थान के अधिकारियों द्वारा चुने जाते हैं। हर वर्ष अक्टूबर के महीने में Wikimedia-L मेलिंग सूची और इस नीति के वार्ता पृष्ठ, और साथ में दूसरी उचित परियोजनाओं के फ़ोरम्स पर स्वयंसेवकों का एक बुलावा जारी किया जाता है। उन्हें लगभग दो वर्षों की अवधि (2023-25 आयोग से पहले एक वर्ष) के लिए नियुक्त किया जाता है (अगर वे तैयार हों)। एक या अधिक गैर-मतदाता वैकल्पिक सदस्य भी चुने जा सकते हैं। लोकपालों के साथ कार्य करने के लिए एक स्टीवार्ड-प्रेक्षक भी नियुक्त किया जा सकता है।

वर्तमान सदस्य

User Home wiki(s) Language spoken IRC nick Term expires
Ameisenigel (CA) dewiki, wikidatawiki de, en-4, nds-2, fr-1, tlh-1 Ameisenigel 2026
Arcticocean (CA) en, sco-3, es-2, gd-1 2026
Emufarmers (CA) enwiki en, la-2 Emufarmers 2026
Faendalimas (CA) * wikispecies en, pt-3, it-2, fr-1 faendalimas 2026
Nehaoua (CA) arwiki, frwiki ar-n, fr-4, en-2 2026
Renvoy (CA) ukwiki uk, ru-4, en-3, pl-3, lt-1 2026
Revi C. (CA) kowiki, commonswiki, metawiki ko, en-3 revi 2027
RoySmith (CA) enwiki en roy649 2026
Teles (CA) ptwiki pt, en-3, es-2 Teles 2027
Vermont (CA) ‡ enwiki, metawiki, simplewiki en, ru-2, es-1 Vermont 2026
Zafer (CA) trwiki tr, en-3, az-2, ru-1, kk-1 2027

† Advisory member; ‡ Steward-Observer; * Chair, terms expire in February of listed year

भूतपूर्व सदस्यों के लिए यहाँ देखें। स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची भी देखें। यह सूची ग्लोबल लोकपाल समूह से उत्पन्न की गई है। यह आयोग के सदस्यों को सभी विकिमीडिया विकियों पर निम्न अधिकार प्रदान करता है:

ग्लोबल सदस्य अधिकारों की सूची (click to expand or collapse)

User rights currently assigned to the ombuds global group
Right Description Notes
abusefilter-log दुरुपयोग लॉग देखना Normally part of the autoconfirmed user group or granted to all users
abusefilter-view दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना
oathauth-enable दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करना
abusefilter-access-protected-vars सुरक्षित वेरिएबलों का उपयोग करने वाले दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना और सम्पादित करना Governed by local policies where they exist, otherwise part of the sysop user group
abusefilter-log-detail दुरुपयोग लॉग की विस्तृत प्रविष्टियाँ देखना
checkuser-temporary-account अस्थायी खातों द्वारा उपयुक्त IP पते देखना
ipinfo अवतरणों या लॉग प्रविष्टियों से संलग्न IP पतों के बारे में जानकारी प्राप्त करना
abusefilter-log-private गोपनीय चिह्नित दुरुपयोग फ़िल्टरों की लॉग प्रविष्टियाँ देखना Normally part of the sysop user group
abusefilter-view-private गोपनीय चिह्नित दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना
१० browsearchive हटाए गए पृष्ठ खोजना
११ checkuser-temporary-account-auto-reveal अस्थायी खातों द्वारा उपयुक्त IP पतों का अपने आप खुलासा करना
१२ deletedhistory इतिहास की हटाई गई प्रविष्टियाँ उनके संबद्ध टेक्स्ट के बिना देखना
१३ deletedtext हटाया गया टेक्स्ट, और हटाए गए अवतरणों के बीच अंतर देखना
१४ ipinfo-view-full अवतरणों या लॉग प्रविष्टियों से संलग्न IP पतों की पूरी जानकारी तक पहुँचना
१५ abusefilter-hidden-log दुरुपयोग लॉग की छिपाई गई प्रविष्टियाँ देखना Part of the oversight user group
१६ suppressionlog सप्रेशन लॉग देखना
१७ viewsuppressed सभी सदस्यों से छिपाए गए अवतरण देखना
१८ abusefilter-privatedetails दुरुपयोग लॉग में गोपनीय डेटा देखना Part of the checkuser user group
१९ abusefilter-privatedetails-log दुरुपयोग फ़िल्टर की गोपनीय जानकारी तक पहुँच का लॉग देखना
२० abusefilter-protected-vars-log सुरक्षित वेरिएबलों के वैल्युओं तक पहुँचने से संबंधित लॉग्स देखना
२१ checkuser सदस्यों के IP पते और दूसरी जानकारी जाँचना
२२ checkuser-log सदस्य जाँच लॉग देखना
२३ checkuser-suggested-investigations सदस्य जाँच की सुझावित जाँचें प्रोसेस करना
२४ checkuser-temporary-account-log अस्थायी खातों के IP पतों तक पहुँच का लॉग देखना
२५ ipinfo-view-log IP जानकारी तक कौन पहुँचा है इसका एक लॉग देखना
२६ checkuser-temporary-account-no-preference वरीयता सक्षम किए बिना अस्थायी खातों द्वारा उपयुक्त IP पते देखना Part of the checkuser and oversight user groups

प्रस्तुति

लोकपाल आयोग को शिकायतें निम्न विधियों से की जा सकती है (अधिमानतः आयोग के किसी सदस्य द्वारा बोली जाने वाली किसी भाषा में):

दोनों विधियाँ सूधी लोकपाल आयोग की मेलिंग सूची में संदेश भेज देगा।

आयोग को एक जाँच प्रस्तुत करते समय कृपया निम्न दिशानिर्देशों का पालन करें:

  1. बात को लघु रखें: अनावश्यक जानकारी वाले लंबे ईमेलों के चलते आयोग के लिए मुकदमे को समय पर प्रोसेस करना मुश्किल हो जाता है।
  2. बात को वस्तुनिष्ठ रखें: अटकलों या व्यक्तिनिष्ठ निर्णयों के आधार पर प्रश्न न करें।
  3. सबूत दें: हमें यथासंभव अंतरों की कड़ियाँ और/या स्थायी कड़ियाँ प्रदान करें।
  4. अगर आपके विकि पर एक मध्यस्थता समिति (या कोई समकक्ष समिति) है तो; और क्या आपने लोकपाल आयोग से संपर्क करने से पहले उनसे संपर्क किया है (या फिर आपके समुदाय में विवाद समाधान की किसी भी दूसरी कार्यविधि का उपयोग किया है), इस बारे में कृपया हमें सूचित करें। उचित हो तो प्रांगिक मुकदमे के पृष्ठ की एक कड़ी प्रदान करें।

प्रोसेसिंग/रिपोर्टिंग

हमारे ध्यान में लाए गए मुकदमों को इस प्रकार संसाधित किया जाएगा:

  1. अनुरोध का पुष्टीकरण: हम अनुरोधक को पुष्टि की एक सूचना भेजेंगे, और आवश्यकतानुसार अधिक जानकारी की माँग करेंगे।
  2. कार्यक्षेत्र: अगर अनुरोध लोकपाल आयोग के कार्यक्षेत्र में हो तो जाँच-पड़ताल हम करेंगे, और अगर न हो तो हम अनुरोध को अस्वीकार कर देंगे और परिवादी को उसकी समस्या में सहायता प्राप्त करने के लिए एक बेहतर जगह की ओर लक्षित कर देंगे।
  3. जाँच-पड़ताल: हम यह पता लगाने के लिए जो भी आवश्यक हो, वह करते हैं कि नीतियों का उल्लंघन हुआ है या नहीं, या फिर लोकल नीतियों का ग्लोबल नीतियों के साथ कोई टकराव तो नहीं।
  4. परिणाम: हम हमारी जाँच-पड़ताल का परिणाम अनुरोधक को देते हैं, और अगर गोपनीयता नीति का उल्लंघन वाकई में हुआ हो तो हम उस सदस्य को सूचित करेंगे जिसकी जाँच की गई थी, और आवश्यकतानुसार न्यासी मंडल को सूचित करेंगे, और/या नीति का उल्लंघन करने वाले सदस्य पर से OS, CU या स्टीवार्ड के अधिकार हटाने की सिफारिश करेंगे।

पिछले सिद्धांत

जब आयोग व्यापक समुदाय के लिए महत्व रखने वाले फैसले ले, तब वह उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कर सकता है। वर्तमान में प्रकाशित सिद्धांत हैं:

संदर्भ क्रमांक (कोष्ठकों में) आयुक्तों की सुविधा के लिए दिए गए हैं — ये उन मुकदमों के आंतरिक संदर्भ क्रमांक हैं जिन्होंने सिद्धांत को अंजाम दिया है। कुछ प्रकाशित सिद्धांत कई मुकदमों का समाधान करते हैं।

गतिविधियों की रिपोर्ट्स

गतिविधियाँ:

ये भी देखें