प्रबंधक



प्रबंधक (जिन्हें सिसॉप्स या सिस्टम ऑपरेटर्स, और अंग्रेज़ी भाषा में संक्षेप में admins भी कहा जाता है) निम्न तकनीकी क्षमताओं वाले सदस्य होते हैं:
- पृष्ठ हटाना और पुनर्स्थापित करना, और पृष्ठों को हटाए गए अवतरण देखना;
- सदस्यों, IP पतों और IP पतों के रेंजेस को अवरोधित करना और उन पर से अवरोध हटाना;
- पृष्ठ सुरक्षित करना और उन पर से सुरक्षा हटाना, और सुरक्षित पृष्ठ सम्पादित करना;
- (अगर उपलब्ध हो) पृष्ठ का स्थिर दृश्य स्तर सेट करना (उदाहरण के लिए [b:en:Help:Tracking changes#Reviewing pages यहाँ] देखें)
- मीडियाविकि नामस्थान में अधिकांश पृष्ठ सम्पादित करना;
- दूसरी विकिमीडिया परियोजनाओं से पृष्ठ आयात करना;
- तकनीकी अनुरक्षा से जुड़े दूसरे कार्य करना;
- सदस्यों को कुछ सदस्य समूहों, जैसे रोलबैक, IP अवरोध अपवाद, या बाढ़कर्ता, में जोड़ना और उनसे हटाना।
प्रबंधक ये क्रियाएँ सिर्फ उन्हीं विकियों पर कर सकते हैं जिनपर उन्हें प्रबंधकत्व प्रदान की गई हो।
प्रबंधकों की भूमिकाएँ और उनसे की जाने वाली अपेक्षाएँ, और उनके व्यवहार से संबंधित नीतियाँ परियोजनाओं के बीच व्यापक रूप से भिन्न होती हैं। जहाँ प्रबंधकों के पास साधारण सदस्यों से अधिक तकनीकी क्षमताएँ होती हैं, इसे अधिकार के साथ भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए, जो कि अलग से अर्जित किया जाता है और समुदाय द्वारा प्रदान किया जाता है। कुछ विकि साइटों पर प्रबंधकों या फिर प्रबंधत्व के उम्मीदवारों के लिए लिखित नीतियाँ अपनाई भी न गई हो सकती हैं। आम तौर पर ऐसा सीमित संख्या में सदस्यों और गतिविधियों के कारण होता है।
कुछ परियोजनाओं पर प्रबंधकों के लिए अलग-अलग शब्दों का उपयोग किया जाता है। उदाहरणस्वरूप, अंग्रेज़ी विकिविश्वविद्यालय पर "custodian" का उपयोग किया जाता है और स्पेनी विकिपीडिया पर "पुस्तकालयाध्याक्ष" के अनुवाद का उपयोग किया जाता है।
सभी "प्रबंधकीय" कार्रवाई लॉग की जाती है और किसी भी दूसरे प्रबंधक द्वारा पूर्ववत की जा सकती है। यही सिद्धांत मीडियाविकि पर सभी विशेषाधिकारों पर लागू होता है, हालाँकि कुछ गतिविधियाँ सार्वजनिक रूप से लॉग नहीं की जाती हैं: उदाहरणस्वरूप सदस्य जाँचकर्ताएँ देखें, जो कि एक दूसरे को जाँचने के लिए हर विकिमीडिया परियोजना पर कम-से-कम एकाधिक होने चाहिए। इसके चलते उनकी गतिविधियों को समुदाय द्वारा निकटता से जाँचा जाता है। विशेषतः इसकी तुलना 'ius intercessionis' या फिर रोमन कॉन्सल के वीटो से की जा सकती है: सहमति से कार्रवाई, पारस्परिक नियंत्रण और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए एक आंतरिक प्रणाली। इसका पतन, जब प्रणाली में दुरुपयोग को वास्तव रोकने में विफल हो जाती है और पिछली कार्रवाई को पूर्ववत करने के लिए ऐसी सत्ता का वास्तव में (कई बार) प्रयोग आवश्यक हो जाता है, यह तथाकथित "चक्रयुद्ध" हो जाता है।
प्रबंधक ग्लोबल प्रबंधक गतिविधि समीक्षा नीति के अधीन होते हैं, जिसके अनुसार दो से अधिक वर्ष तक अक्रिय रहने पर उनके अधिकार हटा दिए जा सकते हैं।
ये भी देखें
- विकिमीडिया परियोजनाओं के प्रबंधक
- Meta:प्रबंधक — मेटा के प्रबंधक
- MediaWiki.org पर Manual:प्रबंधक — मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर में "प्रबंधक" पद के बारे में जानकारी, ऐसी मीडियाविकि परियोजनाओं के सदस्यों के लिए जो विकिमीडिया संस्थान का हिस्सा नहीं हैं