Jump to content

स्वयंसेवक प्रतिक्रिया दल

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Volunteer Response Team and the translation is 98% complete.
Outdated translations are marked like this.
शॉर्टकट:
VRT

स्वयंसेवक प्रतिक्रिया दल (VRT) स्वयंसेवकों का एक समूह है जो सितंबर 2004 से विकिमीडिया परियोजनाओं को जनता द्वारा ईमेल के माध्यम से किए गए प्रश्नों, शिकायतों और टिप्पणियों को हैंडल करते आ रहे हैं। विनम्र, उपयोगी और सटीक प्रतिक्रिया देने के लिए विश्वस्त स्वयंसेवकों को https://ticket.wikimedia.org/ पर वेब के माध्यम से VRT सॉफ़्टवेयर (VRTS) की पहुँच प्रदान की जाती है। अतिरिक्त स्वयंसेवकों की हमेशा आवश्यकता होता है, तो अगर आप स्वयंसेवा करने में रुचि रखते हैं तो कृपया सहायता करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए VRT/भर्ती पढ़ें। सामान्यतः अगर आप एक अनुभवी सम्पादक हैं और अपनी भाषा में ईमेलों के उत्तर देने में सहायता करने के योग्य महसूस करते हैं तो कृपया स्वयंसेवा करने का एक आवेदन प्रस्तुत करें। अगर आप ऐसी किसी परियोजना/भाषा के लिए एक ईमेल पता सेटअप करना चाहते हैं जिसकी VRTS पर अभी तक कोई कतार नहीं है तो कृपया ऐसा करने के लिए एक VRTS प्रबंधक से संपर्क करें।

स्वयंसेवक प्रतिक्रिया दल को पहले OTRS कहा जाता था, जिसका नाम प्रणाली को संचालित करने वाले सॉफ़्टवेयर Open-source Ticket Request System (OTRS) पर पड़ा था। (फिर कुछ विकियों पर "स्वयंसेवक प्रतिक्रिया दल" का एक वैकल्पिक नाम के रूप में उपयोग किया।) 2021 से OTRS का मुक्त-स्रोत संस्करण बंद कर दिया गया है, और विकिमीडिया पर इसे एक मुक्त-स्रोत फ़ोर्क Znuny से बदल दिया गया है। "VRT सॉफ़्टवेयर" शब्द का उपयोग सॉफ़्टवेयर या संरचना में भविष्य में बदलाव होने पर पुनः नामकरण से बचने के लिए किया जाता है।

विकिमीडिया VRT को समर्पित एक IRC चैनल (#wikimedia-vrtजुड़ें), गोपनीय विकि, और कई मेलिंग सूचियाँ भी हैं। VRTS विकि और दूसरे संबंधित संसाधनों तक पहुँच, पहुँच की नीति द्वारा शासित है। एक ग्लोबल vrts-permissions सदस्य समूह है; इस समूह के सदस्यों को कम-से-कम एक अनुमति-संबंधित कतार तक पहुँच होती है।

कतारें

VRTS को भेजे गए ईमेल्स किस पते पर भेजे गए थे इसके (और/या प्रेषक के विषय वस्तु के) आधार पर "कतारों" में छाँटे जाते हैं। VRTS स्वयंसेवकों (जिन्हें अक्शर "VRTS एजेंट्स" भी कहा जाता है) को विकिमीडिया समुदाय में उनके स्थान के अनुसार एक या अधिक कतारों तक पहुँच होती है। किसी विशिष्ट कतार में मौजूद टिकटें उस कतार तक पहुँच वाले सभी स्वयंसेवकों को दृश्य होती हैं। विकिमीडिया संस्थान आपके संदेश में शामिल किसी भी संवेदनशील जानकारी के गोपनीय उपचार का आश्वासन नहीं दे सकता, हालाँकि सभी स्वयंसेवकों के लिए वह गोपनीयता से रखना अनिवार्य है। सदस्यों को विषयों या निर्माताओं की व्यक्तिगत रूप से पहचानने योग्य जानकारी, विशेषतः नाम, भौगोलिक पते, और ईमेल का खुलासा करने में सतर्क रहना चाहिए।

नीचे "सामुदायिक कतारें" सूचीबद्ध हैं, जो आम तौर पर किसी विशिष्ट परियोजना या भाषा को प्रतिनिधित करती हैं। स्वयंसेवा में रुचि रखने वाले विकिमीडियाई नीचे सूचीबद्ध किसी भी कतार पर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी (info) और अनुमतियों (permissions) की कतारें भाषा के अनुसार श्रेणीकृत की गई हैं, न कि परियोजना के। उदाहरणस्वरूप, info-zh कतार चीनी भाषा में लिखे सभी संदेशों को हैंडल करती है, चाहे संदेश चीनी विकिपीडिया के बारे में हो, दूसरी चीनी भाषी परियोजनाओं के बारे में हो, या फिर कॉमन्स जैसे बहुभाषी विकियों पर चीनी भाषा से संबंधित मुद्दों पर हो। प्रणाली में कई दूसरी कतारें हैं मगर उनकी पहुँच प्रतिबंधित है (उदाहरणस्वरूप chapter कतार तक सिर्फ अध्यायों के प्रतिनिधियाँ ही पहुँच सकते हैं)।

उच्च ट्रैफ़िक की कतारों की दैनिक रिपोर्ट्स Toolforge पर उपलब्ध हैं।

VRTS कतारें VRTS प्रबंधकों द्वारा प्रंबधित की जाती हैं। एक नई कतार का अनुरोध करने के लिए VRTS प्रबंधकों से संपर्क करें

जानकारी

ये कतारें सामान्य जानकारी के पते हैं जो विकिपीडिया परियोजनाओं पर "हमसे संपर्क करें" वाले पृष्ठों पर दर्शाए जाते हैं (उदाहरणस्वरूप अंग्रेज़ी विकिपीडिया का पृष्ठ देखें)। इन पतों पर किए गए ईमेल्स सामान्यतः विकिपीडिया के पाठकों तथा लेखों के विषयों के प्रश्न होते हैं। ईमेलों को उनकी भाषा के अनुसार कतारों में छाँटा जाता है, न कि वे किस परियोजना से संबंधित हैं इसके अनुसार, क्योंकि कतारों की निगरानी विशिष्ट भाषा बोलने वाले विकिमीडिया स्वयंसेवक करते हैं, न कि किसी विशिष्ट परियोजना के। जानकारी की कतारें वर्तमान में निम्न भाषा में उपलब्ध हैं:

  • info (अन्य सभी भाषाओं हेतु)
  • info-als (स्विस जर्मन)
  • info-ar (अरबी)
  • info-az (अज़रबैजानी)
  • info-bn (बंगाली)
  • info-ca (कातालान)
  • info-cs (चेक)
  • info-da (डेनिश)
  • info-de (जर्मन)
  • info-el (यूनानी)
  • info-en (अंग्रेज़ी)
  • info-es (स्पेनिश)
  • info-et (एस्टोनियाई)
  • info-fa (फ़ारसी)
  • info-fi (फ़िनिश)
  • info-fr (फ़्रेंच)
  • info-he (हिब्रू)
  • info-hr (क्रोएशियाई)
  • info-hu (हंगेरियाई)
  • info-id (इंडोनेशियाई)
  • info-it (इतालवी)
  • info-ja (जापानी)
  • info-ko (कोरियाई)
  • info-mk (मकदूनियाई)
  • info-nds (निचला जर्मन)
  • info-nl (डच)
  • info-no (नॉर्वेजियाई)
  • info-pl (पोलिश)
  • info-pt (पुर्तगाली)
  • info-ro (रोमानियाई)
  • info-ru (रूसी)
  • info-scn (सिसिलियन)
  • info-simple (Simple English)
  • info-sk (स्लोवाक)
  • info-sl (स्लोवेनियाई)
  • info-sr (सर्बियाई)
  • info-sv (स्वीडिश)
  • info-tr (तुर्की)
  • info-uk (यूक्रेनियाई)
  • info-ur (उर्दू)
  • info-vi (वियतनामी)
  • info-zh (चीनी)

अनुमतियाँ

कभी-कभी विकिमीडियाई लेखों पर ऐसे चित्रों का प्रयोग करना चाहते हैं जिनकी लाइसेंसिंग की जानकारी स्पष्ट नहीं होती है। ये चित्र पहले से लाइसेंस न किए हुए हो सकते हैं, इनपर ऐसा लाइसेंस हो सकता है जो विकिपीडिया के लिए पर्याप्त अनुमोदनक नहीं, या फिर इनके लिए यह पुष्ट करना पड़ सकता है कि कॉपीराइट धारक ने परियोजनाओं पर दर्शाए गए लाइसेंस को स्वीकार किया है। विकिमीडियाई अक्सर कई चित्रों के कॉपीराइट धारकों से संपर्क करके उनसे चित्रों को लाइसेंस करने को कहते हैं ताकि उनका प्रयोग विकिमीडिया परियोजनाओं पर किया जा सके। VRTS का अनुमति दल ही इन "permissions" ईमेलों को प्रोसेस करता है और यह प्रमाणित करने का प्रयास करता है कि कॉपीराइट धारक ने चित्रों को एक स्वीकार्य लाइसेंस के अंतर्गत प्रकाशित किया है, यह कि उसने ऐसा यह स्पष्टतः और अपनी क्रिया का परिणाम जानते हुए किया है, और यह कि उसे इस प्रकार चित्र को लाइसेंस करने की वाकई में अनुमति है (यानी कि उसके पास कॉपीराइट है)। ये ईमेल्स फिर टिकट प्रणाली में संग्रहीत कर दिए जाते हैं ताकि उचित पहुँच वाला कोई भी उन्हें प्रमाणित कर सके।

  • permissions-commons (कॉमन्स पर होस्ट की गई मीडिया हेतु)
  • permissions-ar (अरबी)
  • permissions-az (अज़रबैजानी)
  • permissions-cs (चेक)
  • permissions-de (जर्मन)
  • permissions-el (यूनानी)
  • permissions-en (अंग्रेज़ी)
  • permissions-es (स्पेनिश)
  • permissions-et (एस्टोनियाई)
  • permissions-fi (फ़िनिश)
  • permissions-fr (फ़्रेंच)
  • permissions-he (हिब्रू)
  • permissions-hr (क्रोएशियाई)
  • permissions-hu (हंगेरियाई)
  • permissions-it (इतालवी)
  • permissions-ja (जापानी)
  • permissions-ko (कोरियाई)
  • permissions-ml (मलयालम)
  • permissions-nl (डच)
  • permissions-no (नॉर्वेजियाई)
  • permissions-pl (पोलिश)
  • permissions-pt (पुर्तगाली)
  • permissions-ro (रोमानियाई)
  • permissions-ru (रूसी)
  • permissions-sk (स्लोवाक)
  • permissions-sl (स्लोवेनियाई)
  • permissions-sr (सर्बियाई)
  • permissions-sv (स्वीडिश)
  • permissions-tr (तुर्की)
  • permissions-uk (यूक्रेनियाई)
  • permissions-vi (वियतनामी)
  • permissions-zh-hans (सरलीकृत चीनी)
  • permissions-zh-hant (पारंपरिक चीनी)

फ़ोटो प्रस्तुतियाँ 

विकिमीडिया परियोजनाओं पर अक्सर विशिष्ट लेखों, खासकर जीवित व्यक्तियों की जीवनियों, पर अच्छे और मुक्त लाइसेंस के अंतर्गत मौजूद चित्र नहीं होते हैं। इसका समाधान करने के लिए VRTS पर photosubmission कतारें बनाई गई थीं। इनके माध्यम से विकिपीडिया के पाठकों और परियोजना पर लेखों के विषय (या उनके एजेंट्स) आसानी से उनके लेखों का सचित्रण करने के लिए फ़ोटो प्रस्तुत कर सकते हैं।

Permissions कतारों के संचालन की तरह ही, photosubmission दल प्रमाणित करता है कि चित्र प्रस्तुत कर रहा व्यक्ति उसे मुक्त लाइसेंस के अंतर्गत प्रकाशित करने के काबिल है, यह कि वह उसे किसी विशिष्ट मुक्त लाइसेंस के अंतर्गत लाइसेंस करने का अपना इरादा स्पष्ट करता है, और यह कि उसे पता है कि वह क्या कर रहा है। दल फिर चित्र(ओं) को प्रासंगिक लेखों पर अपलोड कर देता है। डच VRT की info-nl कतार के अंतर्गत ऐसा ही एक पहल है: Wikiportrait

साथी परियोजनाएँ

बहुभाषी परियोजनाएँ


Meta-Wiki

Wikimedia
Commons

Wikispecies

Wikidata

Wikifunctions

MediaWiki

Translatewiki.net
(विकिमीडिया के बाहर)

स्थानीयकृत परियोजनाएँ (प्रत्येक समर्थित सामग्री भाषा के लिए एक विकि)


विकिपुस्तक

विकिसमाचार

विकिपीडिया

विकिसूक्ति

विकिस्रोत

विकिविश्वविद्यालय

विकियात्रा

विकिकोश

हालाँकि हमारा अधिकांश डाक विकिपीडिया से संबंधित कतारों में जाता है, हमारे पास उपरोक्त में से प्रत्येक "साथी परियोजना" के लिए भी समर्पित कतारें हैं। ये कतारें हमारी सभी परियोजनाओं को वह विशेष ध्यान देने के लिए बनाई गई थीं जिनके वे हकदार हैं, ताकि हम उन कतारों में हमारे दल में सेवा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों की तलाश कर सकें। अगर आपको उपरोक्त में से किसी भी साथी परियोजना के बारे में कोई विशेष ज्ञान है तो कृपया अपने आवेदन में उन तक पहुँच का अनुरोध अवश्य करें।

अन्य कतारें

हमारे VRTS कार्यान्वयन में कई दूसरी कतारें उपयोग में हैं। इनके उद्देश्य अलग-अलग हैं मगर मौलिक उद्देश्य एक ही है: विकिमीडिया के सदस्यों, पाठकों, ग्राहकों और सभी ऐसे लोगों के बीच संचार को सुविधाजनक बनाना जिनके पास कहने को कुछ-न-कुछ है! विकिमीडिया VRTS के माध्यम से हम "विकि लव्स मॉन्युमेंट्स", कई विकिमीडिया अध्यायों, कई लोकल ओवरसाइट दलों और कई दूसरी संस्थान-संबंधी परियोजनाओं को समर्थित करते हैं।

VRTS प्रबंधक

अगर आपको आवेदन करने अथवा विकिमीडिया VRTS से संबंधित कोई प्रश्न हो तो कृपया निम्नलिखित में से किसी भी व्यक्ति से संपर्क करें। आप volunteers-vrt@wikimedia.org पर एक ईमेल भी भेज सकते हैं या फिर #wikimedia-vrtजुड़ें में हमारे साथ Libera IRC नेटवर्क पर भी जुड़ सकते हैं।

अगर आप किसी VRTS टिकट से जुड़ी किसी क्रिया से असहमत हैं और उससे VRT के दूसरे सदस्यों द्वारा समीक्षित करवाना चाहते हैं तो कृपया VRT/Review देखें या फिर निम्नलिखित में से किसी प्रबंधक से संपर्क करें।

सदस्य भाषाएँ स्थान समय मंडल IRC उपनाम
DCB de, en-2 जर्मनी UTC+01:00 – Central European Time
Emufarmers en संयुक्त राज्य अमेरिका UTC−05:00 – Eastern Time (North America) Emufarmers
Geagea he, en-3, ka-3 इज़राइल UTC−02:00 – Israel Standard Time
Glane23 en संयुक्त राज्य अमेरिका UTC−08:00 – Pacific Standard Time (North America)
Krd de, en-3 जर्मनी UTC+01:00 – Central European Time Krd
Matthewrb en, es-3 कॉलराडो UTC−07:00 – Mountain Time Zone Matthew_
Reinhard Kraasch de, en-3 हैम्बर्ग UTC+01:00 – Central European Time
Ruthven fr, it, en-4, es-4 फ़्रान्स UTC+01:00 – Central European Time ruthven

VRTS प्रबंधक सहग्रहण से नियुक्त किए जाते हैं।

ये भी देखें