प्रशासक
विकिमीडिया परियोजनाओं में प्रशासक ऐसा सदस्य होता है जिसके पास निम्न कार्य करने की तकनीकी क्षमता होती है:
- दूसरे सदस्यों को प्रबंधक या प्रशासक पर पदोन्नत करना;
- किसी सदस्य को बॉट चिप्पी प्रदान करना या उससे हटाना;
- सदस्यों को interface-admin समूह में जोड़ना और उससे हटाना;
- सदस्यों को खाता निर्माता, विलोपक, आदि जैसे लोकल सर्वसम्मति से बने अनुकूलित लोकल समूहों में जोड़ना और उनसे हटाना;
- नीचे सूचीबद्ध कुछ विकियों पर किसी सदस्य की प्रबंधक और/या प्रशासक चिप्पियाँ हटाना।
बिना प्रशासकों के विकियों पर ये भूमिकाएँ अनुमतियों के अनुरोधों के पृष्ठ की मदद से स्टीवार्ड्स द्वारा निभाई जाती हैं। एक छोटे समुदाय को आम तौर पर एक लोकल प्रशासक की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि स्टीवार्ड्स आसानी से बिना देरी के उस विकि के अनुरोधों की कम संख्या को हैंडल कर सकते हैं; आम तौर पर कोई लोकल प्रबंधकों के मौजूद न होने तक इस पहुँच के सदस्यों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। दूसरे पद ग्लोबल नीतियों के अधीन हो सकते हैं, जैसे सदस्य जाँच नीति और ओवरसाइट नीति, जो समुदाय की न्यूनतम आवश्यकताओं को परिभाषित करती हैं। मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर के डिफ़ॉल्ट कॉन्फ़िगरेशन प्रशासकों को सभी समूहों में सदस्य जोड़ने और उनसे हटाने के लिए Special:UserRights की पहुँच प्रदान करता है। विकिमीडिया परियोजनाओं पर सिर्फ स्टीवार्ड्स को ही Special:UserRights की पूरी पहुँच होती है, जबकि प्रशासक सिर्फ कुछ ही अधिकार जोड़/हटा सकते हैं।
सदस्यों और बॉट्स को पदोन्नत करना
अगर आप एक प्रसासक हैं तो किसी दूसरे सदस्य को प्रबंधक, प्रशासक या बॉट की पहुँच (या कोई भी पहुँच) प्रदान करने या उससे हटाने के लिए उस विकि पर Special:UserRights पर जाएँ जहाँ आप एक प्रशासक हैं। इसकी एक कड़ी विशेष पृष्ठों की सूची में है।
आपको निम्न फ़ॉर्म दिखेगा:
सदस्य का नाम बक्से में लिखें, और बदलाव का एक कारण दर्ज करें। उचित बक्सों को टिक/अनटिक करके वो अधिकार चुनें जो आप सदस्य को सौंपना या उससे हटाना चाहते हैं। ध्यान रखें कि अगर सदस्य समूह के सामने एक तारक चिह्न (*) है तो आप उसे खुद नहीं हटा पाएँगे। जब काम हो जाए, Save user groups वाला बटन दबाएँ।
सदस्य को तुरंत अपनी पहुँच प्राप्त हो जाएगी और क्रिया को सदस्य अधिकार लॉग में रिकॉर्ड कर लिया जाएगा।
अगर आप कोई गलती कर बैठे हों और पहुँच का एक ऐसा स्तर हटाना चाहते हैं जो आप हटा नहीं सकते तो एक स्टीवार्ड से संपर्क करें।
पहुँच हटाना
नीचे उन सार्वजनिक विकियों की एक सूची है जहाँ सिसॉप और/या प्रशासक की पहुँच को प्रशासक हटा सकते हैं। साधारणतः यह काम स्टीवार्ड्स द्वारा किए जाने पड़ते हैं। सभी गोपनीय या फ़िशबोल विकियों पर प्रशासक प्रबंधक और प्रशासक, दोनों पहुँच हटा सकते हैं।
| प्रबंधक और प्रशासक, दोनों चिप्पियाँ | |||
|---|---|---|---|
| विकि | बग | ठीक करने का दिनांक | टिप्पणी |
| se chapter wiki | bug 14665 | 2008-07-05 | It looks like this was set inadvertently, but the Swedish chapter board wishes to keep this configuration. |
| fi.wikipedia | No bug | 2009-03-04 | Originally very likely to have been set inadvertently in March 2009. |
| bug 42114 | 2013-01-04 | Local consensus reached (see bugs 42114 and 42105, and this summary). | |
| fi chapter wiki | bug 25668 | 2010-10-27 | |
| br.wikimedia | टास्क T65345 | 2014-04-17 | consensus |
| hu.wikipedia | bug 72055 | 2014-10-16 | |
| pt.wikipedia | bug T107661 | 2015-08-11 | Local consensus |
| co.wikimedia | task T300779 | 2022-02-02 | Non-fishbowl chapter wiki. |
| सिर्फ प्रबंधक चिप्पी | |||
| test.wiki | |||
| wikitech | |||
| en.wiktionary | No bug | Per a community vote and bug 42113, enwiktionary bureaucrats lost the power to remove the bureaucrat right (which was apparently never asked for). | |
| simple.wikipedia | T22271 | 2009-09-24 | Community consensus |
| simple.wiktionary | T24522 | 2010-02-22 | |
| outreach.wiki | bug 23118 | 2010-04-09 | Ability to remove bureaucrat flag was removed in phab:T214133. |
| en.wikinews | bug 23392 | 2010-05-08 | Community consensus |
| en.wikipedia | bug 18390 | 2011-08-11 | Community consensus |
| ru.wikipedia | bug 30307 | 2011-08-11 | Community consensus |
| ba.wikipedia | bug 33769 | 2012-01-17 | Community consensus |
| fr.wikipedia | bug 35258 | 2012-04-12 | Community consensus |
| en.wikivoyage | bug 43851 | 2013-01-17 | Community consensus |
| test2.wiki | T131037 | 2016-04-04 | |
| fa.wikipedia | T140810 | 2016-07-20 | Community consensus |
| nyc.wikimedia | टास्क T226591 | 2019-06-26 | Wikimedia New York City Chapter wiki. |
| bd.wikimedia | टास्क T251078 | 2020-04-28 | Wikimedia Bangladesh chapter wiki |
| commons | टास्क T261481 | 2020-10-06 | Community consensus |
| de.wikipedia | टास्क T331921 | 2023-04-20 | Community consensus |
| foundationwiki | टास्क T370097 | 2024-07-18 | Wikimedia Foundation managed wiki |
| wikidata | टास्क T379635 | 2024-11-14 | Community consensus |
| pl.wikipedia | टास्क T389829 | 2025-03-24 | Community consensus |
| it.wikipedia | टास्क T394752 | 2025-05-29 | Community consensus |
- विकियाँ जहाँ प्रशासकों के पास पहले पहुँच हटाने का विशेषाधिकार हुआ करता था
| प्रबंधक और प्रशासक, दोनों चिप्पियाँ | |||
|---|---|---|---|
| विकि | बग | ठीक करने का दिनांक | टिप्पणी |
| Removed per phab:T106291. | |||
| Wiki closed, reset to default. | |||
| सिर्फ प्रबंधक चिप्पी | |||
| Wiki was closed. | |||
| Wiki was redirected. | |||
| Removed per टास्क T214765. | |||