नवपंजीकृत सदस्य
एक नवपंजीकृत सदस्य वह सदस्य होता है जिसने एक खाते के लिए साइन-अप किया हो और किसी विकिमीडिया परियोजना में लॉग-इन किया हो। अपंजीकृत सदस्य जो कर सकते हैं, उसके साथ ही एक नवपंजीकृत सदस्य:
- अनुकूलित वरीयताएँ सेट कर सकता है
- एक ध्यानसूची में पृष्ठ जोड़ सकता है
- मौलिक सदस्य पृष्ठ और श्रेणी पृष्ठ स्थानांतरित कर सकता है
- अपने सम्पादन छोटे चिह्नित कर सकता है
- दूसरे सदस्यों को ईमेल भेज सकता है
- एक पुष्टीकरण के चरण के बिना किसी पृष्ठ का कैश पर्ज कर सकता है
सभी स्तरों के लिए अधिकारों की पूरी सूची Special:ListGroupRights पर उपलब्ध है।
एक नवपंजीकृत सदस्य के रूप में किए गए सभी सम्पादनों के लिए इतिहास में IP पते की जगह सदस्यनाम दिखाया जाएगा।
नवपंजीकृत सदस्य अर्ध-सुरक्षित पृष्ठ सम्पादित नहीं कर सकते हैं और किसी भी पृष्ठ को स्थानांतरित नहीं कर सकते। विकि के अनुसार नवपंजीकृत सदस्यों पर कुछ दूसरे छोटे प्रतिबंध भी लग सकते हैं।
- बग 14556 के अनुसार मीडिया अपलोड करना अधिकांश विकियों पर एक स्वतः स्थापित अधिकार है, मगर कॉमन्स इसका एक उल्लेखनीय अपवाद है।
- साथ ही, कुछ विकियों पर नए पृष्ठ बनाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है: en.wiki (वर्ष 2005 से, सीगनथॉलर कांड के कारण "एक प्रयोग के रूप में"), और वर्ष 2011 के अनुसार id.wiki, fa.wiki और es.books। ध्यान रखें कि इसके प्रभावों की बेहतर सामाजिक और सांख्यिकीय जाँच के बाद समुदाय ने दूसरे विकियों पर इसके फैलाव को रोकने का फैसला लिया है; कॉन्फ़िगरेशन में बदलावों पर सीमाएँ देखें।
- सभी विकियों पर, एक ही IP पते से सम्पादित कर रहे नवपंजीकृत सदस्य कुल मिलाकर 8 सम्पादन प्रति मिनट से अधिक नहीं कर सकते हैं (तकनीकी जानकारी: $wgRateLimits)। अगर आप एक ही जगह से कई नए खाते बना रहे हैं और/या कई नए खातों का उपयोग कर रहे हैं (जैसे कार्यशालों के लिए) तो यह कभी-कभार एक समस्या खड़ी कर सकता है।
- कुछ विकियों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लागू हो सकते हैं, जो $wgNamespaceProtection और $wgRestrictionLevels द्वारा परिभाषित किए जा सकते हैं। उदाहरणस्वरूप pt.wiki पर नवपंजीकृत सदस्य File नामस्थान को सम्पादित नहीं कर सकते।
स्वतः स्थापित पद
अधिकांश विकिमीडिया परियोजनाओं पर चार से अधिक दिन पुराने खाते स्वतः स्थापित माने जाते हैं। कुछ अपवाद हैं zhwiki, nowiki और dewikibooks, जहाँ पर स्वतः स्थापित पद प्राप्त करने में सात दिन लगते हैं।
साथ ही, कुछ विकिमीडिया परियोजनाओं पर स्वतः स्थापित पद प्राप्त करने के लिए खाते पर एक विशिष्ट न्यूनतम संख्या में सम्पादन होने होते हैं। आम दहलीज़ है दस सम्पादन। सम्पादनों की संख्या की ऊँची दहलीज़ों वाले विकियाँ हैं arwiki, eswiki, zhwiki और wikidatawiki; जिनमें से सभी पर स्वतः स्थापित पद प्राप्त करने से पहले विकि पर न्यूनतम कुल पचास सम्पादन किए हुए होने होते हैं।