ग्लोबल रोलबैक
| यह पृष्ठ एक ग्लोबल नीति का हिन्दी भाषा में अनुवाद है। कृपया ध्यान दें कि इस दस्तावेज़ के मूल अंग्रेज़ी संस्करण और अनुवाद के बीच अर्थ या व्याख्या में कोई अंतर होने की स्थिति में मूल अंग्रेज़ी संस्करण को प्राथमिकता दी जाती है। यह पृष्ठ समुदाय द्वारा विकसित और स्वीकार किया गया है और सभी परियोजनाओं द्वारा इसका पालन किया जाना अनिवार्य है। इसे समुदाय की पूर्व स्वीकृति के बिना संशोधित नहीं किया जाना चाहिए। |

ग्लोबल रोलबैक स्टीवार्ड्स द्वारा विश्वसनीय सदस्यों को सौंपा जाने वाला एक सदस्य समूह है जो जिससे वे सभी विकिमीडिया विकियों पर बर्बरता और निरर्थक सामग्री जैसे स्पष्ट अनुत्पादक सम्पादन रोलबैक कर (वापस ले) सकते हैं।
विचार में लाए जाने के लिए सदस्यों को प्रमाण्य रूप से क्रॉस-विकि बर्बरता-विरोधी और स्पैम-विरोधी कार्रवाई (जैसे छोटा विकि निगरानी दल के सक्रिय सदस्यों के रूप में) में सक्रिय होना होगा और कई विकियों पर पूर्ववत सुविधा का अधिक उपयोग करना होगा। वे स्टीवार्ड के अनुरोध/ग्लोबल अनुमतियाँ पर इसका सबूत पहुँच का अनुरोध कर सकते हैं। मौजूदा ग्लोबल समूह भी किसी स्टीवार्ड से अनुरोध करके ग्लोबल रोलबैक प्राप्त कर सकते हैं।
जिन ग्लोबल रोलबैकर्स ने पिछले 2 वर्षों में किसी भी विकिमीडिया परियोजना पर योगदान न किए हों उनके ग्लोबल रोलबैक के अधिकार अक्रियता के कारण हटा दिए जाने चाहिए।
दिशानिर्देश
रोलबैक और इस समूह के साथ में आने वाले अधिकारों का उपयोग प्राथमिक रूप से लोकल नीतियों के अनुसार शासित हैं, जहाँ नीतियाँ मौजूद हों।
ग्लोबल रोलबैकर्स से लोकल नीतियों के प्रति अनुकूल और सम्मानजनक होने की अपेक्षा की जाती है, जहाँ नीतियाँ मौजूद हों। ग्लोबल अधिकार नीति का पालन करते हुए किसी ग्लोबल अधिकार के किसी भी दुरुपयोग के चलते अधिकार तुरंत हटा दिया जाएगा।
सामान्यतः रोलबैक सुविधा किसी विशिष्ट पृष्ठ पर किसी सदस्य द्वाार किए गए नवीनतम बदलावों को एक क्लिक में पू्र्ववत कर देता है। यह उपकरण प्राथमिक रूप से दुर्भावनापूर्ण सम्पादनों को पूर्ववत करने के लिए मौजूद है। हालाँकि सैद्धांतिक रूप से इसका उपयोग किसी भी सम्पादन को पूर्ववत करने के लिए किया जा सकता है, अगर इसका उपयोग किसी वैध बदलाव को रोलबैक करने के लिए किया जाए तो यह अक्सर प्रभावित सदस्य के लिए उत्तेजक हो सकता है। सदस्यों को यथासंभव वैध या संदेहजनक सम्पादन रोलबैक करने से बचना चाहिए, और रोलबैक सुविधा का उपयोग कभी भी पूर्ववत युद्ध में नहीं किया जाना चाहिए।
अधिकार
| अधिकार | विवरण | टिप्पणियाँ | |
|---|---|---|---|
| १ | abusefilter-log | दुरुपयोग लॉग देखना | साधारणतः स्वतः स्थापित सदस्य समूह के अंतर्गत या फिर सभी सदस्यों को प्रदत्त |
| २ | abusefilter-view | दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना | |
| ३ | autoconfirmed | IP-आधारित रेट सीमाओं से प्रभावित न होना | |
| ४ | editsemiprotected | सुरक्षित पृष्ठ (semi protected) सम्पादित करना | |
| ५ | move | पृष्ठ स्थानांतरित करना | |
| ६ | movestable | स्थिर अवतरणों वाले पृष्ठ स्थानांतरित करना | |
| ७ | skipcaptcha | CAPTCHA से गुज़रे बिना CAPTCHA ट्रिगर करने वाली क्रियाएँ करना | |
| ८ | abusefilter-access-protected-vars | सुरक्षित वेरिएबलों का उपयोग करने वाले दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना और सम्पादित करना | मौजूद होने पर लोकल नीतियों द्वारा शासित, वरना सिसॉप सदस्य समूह के अंतर्गत |
| ९ | abusefilter-log-detail | दुरुपयोग लॉग की विस्तृत प्रविष्टियाँ देखना | |
| १० | autopatrol | अपने सम्पादन अपने आप परीक्षित चिह्नित करवाना | |
| ११ | autoreviewrestore | रोलबैक करने पर स्वतः पुनरीक्षण | |
| १२ | checkuser-temporary-account | अस्थायी खातों द्वारा उपयुक्त IP पते देखना | |
| १३ | ipinfo | अवतरणों या लॉग प्रविष्टियों से संलग्न IP पतों के बारे में जानकारी प्राप्त करना | |
| १४ | ipinfo-view-full | अवतरणों या लॉग प्रविष्टियों से संलग्न IP पतों की पूरी जानकारी तक पहुँचना | |
| १५ | oathauth-enable | दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करना | |
| १६ | patrolmarks | हाल में हुए बदलावों में परीक्षित चिह्न देखना | |
| १७ | rollback | विशिष्ट पृष्ठ को सम्पादित करने वाले अंतिम सदस्य के सम्पादन तुरंत रोलबैक करना | |
| १८ | suppressredirect | पृष्ठ स्थानांतरित करते समय स्रोत पृष्ठ से अनुप्रेषण न छोड़ना | |
| १९ | checkuser-temporary-account-auto-reveal | अस्थायी खातों द्वारा उपयुक्त IP पतों का अपने आप खुलासा करना | साधारणतः सिसॉप सदस्य समूह के अंतर्गत |
| २० | markbotedits | रोलबैक किए गए सम्पादनों को बॉट सम्पादन चिह्नित करना | |
| २१ | noratelimit | रेट सीमाओं से प्रभावित न होना |
लोकल नीतियाँ
- बंगाली विकिपीडिया — বৈশ্বিক অধিকার নীতিমালা (बंगाली)
- अंग्रेज़ी विकिपीडिया — Global rights policy
- अंग्रेज़ी विकिपुस्तक — Global rights policy
- अंग्रेज़ी विकिसमाचार — Global permissions
- अंग्रेज़ी विकियात्रा — Recent changes patrol
- स्पेनी विकियात्रा — समीक्षक नीति (स्पेनिश)
- जापानी विकिपीडिया — グローバル巻き戻し者の方針 (जापानी)
- सरल अंग्रेज़ी विकिपीडिया — Global rights policy
- सर्बियाई विकिपीडिया — Корисничка права на глобалном нивоу (सर्बियाई)
- चीनी विकिपीडिया — 全域权限方针 (चीनी)
ग्लोबल रोलबैक धारक सदस्य
- ग्लोबल रोलबैकर्स की सूची (अनुरोध पर ग्लोबल सिसॉप सूची सहित)
ये भी देखें
- ग्लोबल रोलबैकर्स: ग्लोबल अनुमति · ग्लोबल समूह (toolforge) · सदस्य सूची · समूह बदलाव लॉग
- ग्लोबल समूह
- सभी ग्लोबल रोलबैकर्स की समयरेखा - Template:GlobalRollbackersChart