Jump to content

ग्लोबल अंतरफलक सम्पादक

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Global interface editors and the translation is 100% complete.
शॉर्टकट:
GIE

ग्लोबल अंतरफलक सम्पादक वे विश्वसनीय सदस्य हैं जो सभी विकियों पर मीडियाविकि नामस्थान सहित सभी पृष्ठ सम्पादित कर सकते हैं। वे साँचे तथा साइट के जावास्क्रिप्ट (*.js) और कैस्केडिंग स्टाइल शीट्स (*.css) संसाधन अनुरक्षित करते हैं। यह अनुमति CentralAuth और SUL द्वारा पहुँच के समर्थन वाले सभी सार्वजनिक विकिमीडिया विकियों पर सक्षम है, और इसका उपयोग सिर्फ अविवादास्पद अनुरक्षण के लिए या फिर लोकल समुदाय के अनुरोध पर किया जाना चाहिए। चूँकि गलत इस्तेमाल करने पर इस समूह के सदस्य विकिमीडिया विकियों को बहुत नुकसान पहुँचा सकते हैं, अंतरफलक सम्पादक की अनुमति सिर्फ उन्हीं सदस्यों को दी जाती है जिनके पास कोड और स्क्रिप्टों की देखभाल करने का एक मज़बूत ट्रैक रिकॉर्ड होता है।

कार्यक्षेत्र

"वैश्विक अंतरफलक सम्पादक" (global-interface-editor, जिन्हें ग्लोबल अंतरफलक प्रबंधक भी कहा जाता है) नामक यह ग्लोबल समूह CentralAuth और SUL द्वारा पहुँच के समर्थन वाले सभी विकिमीडिया विकियों (लॉक किए गए (बंद) विकियों सहित तथा गोपनीय और फ़िशबोल विकियों के अलावा) पर सक्षम है। परियोजनाएँ ऑप्ट-आउट नहीं कर सकतीं। मगर ग्लोबल अंतरफलक सम्पादकों को ऐसी परियोजनाओं पर कोई भी विवादास्पद सम्पादन नहीं करना चाहिए जहाँ वे यह सदस्य अधिकार प्रदान करने वाले किसी लोकल सदस्य समूह में न हों।

ग्लोबल अंतरफलक सम्पादकों को पूर्व सूचना और सहमति के बिना बड़ी परियोजनाओं पर अंतरफलक पर नियमित बदलाव नहीं करने चाहिए। स्थापित समुदायों तथा स्क्रिप्टों के अनुरक्षण के लिए कार्यविधियों वाले समुदायों पर क्रियाएँ नहीं की जानी चाहिए। अपनी आधिकारिक ज़िम्मेदारियों के हिस्से के तौर पर अंतरफलक सम्पादित कर रहे विकिमीडिया संस्थान के कर्मचारी अपवादित हैं, क्योंकि कर्मचारियों और सदस्य अनुमतियों के संबंध में विकिमीडिया संस्थान की अपनी आंतरिक नीति है।

नियुक्ति

इस अनुमति के अनुरोध स्टीवार्ड के अनुरोध/ग्लोबल अनुमतियाँ पर किए जाने चाहिए, और चर्चा कम-से-कम पाँच दिन तक चलनी चाहिए; अगर सर्वसम्मति हो और कार्यक्षेत्र के मापदंड पूरे किए जाएँ तो अनुमति एक स्टीवार्ड द्वारा प्रदान कर दी जाएगी। इस अनुमति की आवश्यकता स्पष्टतः व्यक्त की जाने चाहिए। समर्थक जानकारी भी प्रदान की जानी चाहिए, जैसे मीडियाविकि के विकास में अनुभव या फिर विकिमीडिया विकियों पर कोड के साथ दूसरा अनुभव।

वैकल्पिक रूप से यह अनुमति विकिमीडिया संस्थान के अनुरोध पर विकिमीडिया संस्थान के कर्मचारियों को प्रदान की जा सकती है।

डिफ़ॉल्ट से नियुक्ति अस्थायी होगी, जिसकी अवधि एक वर्ष तक हो सकती है। लंबी नियुक्ति का अनुरोध कई सफल नवीकरणों के बाद दीर्घकालिक अंतरफलक सम्पादकों द्वारा किया जा सकता है। नवीकरण के अनुरोध स्टीवार्ड के अनुरोध/ग्लोबल अनुमतियाँ पर एक नया अनुरोध जोड़कर किए जा सकते हैं। यह विकिमीडिया संस्थान के वेतनभोगी कर्मचारियों पर लागू नहीं होता है।

निष्कासन

अंतरफलक तक बरकरार पहुँच, गतिविधियों और समुदाय के भरोसे पर निर्भर होती है।

  • दुरुपयोग: अगर इस अनुमति का उपयोग किसी भी ऐसी क्रिया के लिए किया जाता है जो विवादास्पद हो, जैसे किसी परियोजना के दुरुपयोग फ़िल्टर में बड़े जोड़ या निष्कासन, या फिर त्रुटियों के चलते निरंतर रुकावट, पहुँच स्टीवार्ड द्वारा छीन ली जाएगी। किसी भी स्टीवार्ड से अनुरोध Steward requests/Permissions#Removal of access पर एक अनुरोध जोड़कर या फिर आपातकालीन परिस्थितियों में #wikimedia-stewardsजुड़ें IRC चैनल पर किया जा सकता है।
  • अक्रियता: अगर किसी अंतरफलक सम्पादक ने छह महीने से कोई ग्लोबल सम्पादन न किए हो तो अनुमति स्टीवार्ड द्वारा हटा दी जा सकती है।
    विकिमीडिया संस्थान के कर्मचारी इस नीति से अपवादित होते हैं जब अधिकार WMF के उद्देश्यों से सौंपा जाए, मगर अनुमति की आवश्यकता न रह जाने पर यह विकिमीडिया संस्थान के अनुरोध पर हटा दी जा सकती है।

किसी अंतरफलक सम्पादक की क्रियाओं की समीक्षा का अनुरोध किसी भी स्टीवार्ड से या फिर टिप्पणी के अनुरोधों के ज़रिए किया जा सकता है।

संचार

सहायता के तकनीकी अनुरोध स्टीवार्ड के अनुरोध/अन्य पर किए जा सकते हैं। विकियों के बारे में तकनीकी प्रश्न तकनीकी मंच पर किए जा सकते हैं।

अगर लोकल समुदायों के साथ कोई विवाद उत्पन्न हो जाए तो समस्या(ओं) को शांति से सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए। अगर संदेह हो तो ग्लोबल अंतरफलक सम्पादकों को किसी सामुदायिक सूचनापट्ट पर यह बताते हुए लोकल समुदाय को अपने सम्पादनों की पूर्व सूचना प्रदान करनी चाहिए कि सम्पादन से क्या हासिल होगा। अगर विवाद फिर भी सुलझाए नहीं जा सकते तो फिर एक टिप्पणी का अनुरोध शुरू किया जा सकता है या फिर किसी भी स्टीवार्ड से एक समीक्षा का अनुरोध किया जा सकता है।

ग्लोबल अंतरफलक सम्पादकों को एक ग्लोबल सदस्य पृष्ठ बनाकर यह भी बताना चाहिए कि उनके पास ये ग्लोबल अनुमतियाँ हैं और यह कि इनका कैसे उपयोग किया जा सकता है (यानी इस पृष्ठ की कड़ी जोड़कर)।

अधिकार

ग्लोबल अंतरफलक सम्पादकों को निम्न अधिकार सौंपे गए हैं:

  • IP-आधारित रेट सीमाओं से प्रभावित न होना (autoconfirmed)
  • पृष्ठ सम्पादित करना (edit)
  • सुरक्षित पृष्ठ (autopatroller protected) सम्पादित करना (editautopatrolprotected)
  • पृष्ठ का सामग्री मॉडल सम्पादित करना (editcontentmodel)
  • सुरक्षित पृष्ठ (editor protected) सम्पादित करना (editeditorprotected)
  • सुरक्षित पृष्ठ (autopatroller protected) सम्पादित करना (editextendedsemiprotected)
  • सदस्य अंतरफलक सम्पादित करना (editinterface)
  • सुरक्षित पृष्ठ (fully protected) सम्पादित करना (editprotected)
  • सुरक्षित पृष्ठ (semi protected) सम्पादित करना (editsemiprotected)
  • साइट-व्यापी CSS सम्पादित करना (editsitecss)
  • साइट-व्यापी जावास्क्रिप्ट सम्पादित करना (editsitejs)
  • साइट-व्यापी JSON सम्पादित करना (editsitejson)
  • दूसरे सदस्यों की CSS फ़ाइलें सम्पादित करना (editusercss)
  • दूसरे सदस्यों की जावास्क्रिप्ट फ़ाइलें सम्पादित करना (edituserjs)
  • दूसरे सदस्यों की JSON फ़ाइलें सम्पादित करना (edituserjson)
  • सुरक्षित पृष्ठ सम्पादित करना (extendedconfirmed)
  • सुरक्षा की सेटिंग्स बदलना और सीढ़ी-सुरक्षित पृष्ठ सम्पादित करना (protect)
  • पृष्ठ स्थानांतरित करते समय स्रोत पृष्ठ से अनुप्रेषण न छोड़ना (suppressredirect)
  • अस्वीकार्य शीर्षकों या सदस्यनामों की सूची को ओवर्राइड करना (tboverride)
  • सुरक्षित साँचे सम्पादित करना (templateeditor)

ये भी देखें