Jump to content

मध्यस्थता समिति

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Arbitration Committee and the translation is 93% complete.
Outdated translations are marked like this.
शॉर्टकट:
ARBCOM
A short explainer of how Arbitration Committees work

विकिमीडिया परियोजनाओं पर एक मध्यस्थता समिति (जिसे कभी-कभार संक्षेप में "ArbCom" भी कहा जाता है) कुछ ऐसे विश्वसनीय सदस्यों का एक छोटा समूह होता है जो विकिमीडिया संस्थान की कुछ परियोजनाओं पर विवाद समाधान के एक साधन का काम करते हैं। स्थानीय और सांस्कृतिक दृष्टियों के अनुसार निर्णय, नीतियाँ और कार्यविधियाँ हर परियोजना के लिए अलग-अलग होती हैं। विकिमीडिया की उपयोग की शर्तों के अनुसार सदस्य किसी विवाद के किसी ArbCom द्वारा सुलझाए जाने को बाध्य नहीं।[1] एक मध्यस्थता समिति का उपयोग करने वाली पहली विकिमीडिया परियोजना थी स्वीडिश विकिपीडिया[2] अंग्रेज़ी विकिपीडिया का ArbCom जिमी वेल्स द्वारा साइट के पिछले स्वामी Bomis Inc. के CEO के रूप में उनकी सत्ता के एक विस्तार के रूप में बनाया गया था, ताकि सदस्यों की बीच जटिल विवादों का समाधान करने की उनकी भूमिका संभाली जा सके।[3] मध्यस्थता समितियों का उपयोग अब विकिपीडिया के 12 संस्करणों पर किया जाता है।

संरचना

समितियों में सामान्यतः पाँच से पंद्रह सदस्य होते हैं, जिन्हें मध्यस्थों के नाम से जाना जाता है। अवधियाँ लंबाई में भिन्न होती हैं, कुछ तीन साल जितनी लंबी तक।

मध्यस्थता समितियों वाली परियोजनाएँ

विकिपीडिया परियोजनाएँ

परियोजना स्थानीय नाम स्थापित ईमेल गोपनीय विकि टिप्पणियाँ
cs – चेक Arbitrážní výbor २००६ arbcom-cs
@lists.wikimedia.org
arbcom-cs.wikipedia.org
de – जर्मन Schiedsgericht २००७ arbcomde-l
@lists.wikimedia.org
arbcom-de.wikipedia.org
en – अंग्रेज़ी Arbitration Committee २००४ arbcom-en
@wikimedia.org
arbcom-en.wikipedia.org
fi – फ़िनिश Välityslautakunta २००७ arbcom-fi.wikipedia.org
fr – फ़्रेंच Comité de nomination २०२० wikipedia-fr-comite-nomination
@lists.wikimedia.org
Limited purview. Not for arbitration. Serves only the ArbCom function of appointing CheckUsers and Suppressors, as stated in the policies. The French Wikipedia has another ArbCom for arbitration, but it is inactive.
hu – हंगेरियाई Wikitanács २००९
it – इतालवी Commissione arbitrale २०२४ wikipedia-it-arbcom
@lists.wikimedia.org
wikipedia-it-arbcom.wikimedia.org UCoC के कार्यान्वयन से संबंधित शिकायतों, और सामुदायिक कार्यविधि के बाद समस्या पैदा करने वाले सदस्यों के अवरोध के लिए अपील (ध्यान दें: यह कार्यविधि प्रबंधकों पर भी लागू होती है, और इससे समुदाय द्वारा उनकी चिप्पी हटवा दी जा सकती है) से निपटता है
nl – डच Arbitragecommissie २००७ arbcom-nl
@lists.wikimedia.org
arbcom-nl.wikipedia.org Due to a U4C case, it's currently unclear whether nlwiki ArbCom is still active or not
pl – पोलिश Komitet Arbitrażowy २००७ wikipedia-pl-arbcom
@lists.wikimedia.org
wikipedia-pl-arbcom.wikimedia.org
ru – रूसी Арбитражный комитет २००५ arbcom-ru
@wikimedia.org
arbcom-ru.wikipedia.org अर्धवार्षिक रूप से नवीकृत
uk – यूक्रेनियाई Арбітражний комітет २००९ wikipedia-uk-arbcom@lists.wikimedia.org
zh – चीनी 仲裁委员会/仲裁委員會 २०२५ arbcom-zh
@wikimedia.org
wikipedia-zh-arbcom.wikimedia.org विचार कई बार अस्वीकार कर दिया गया, मगर 2024 में हाल ही में हुई चर्चा में स्थापना की सर्वसम्मति प्राप्त हुई; इसके सदस्यों का पहला चुनाव नवंबर 2024 में हुआ, और सदस्यों ने 1 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण किया।

अक्रिय, परीक्षण अथवा निरस्त मध्यस्थता समितियों वाली परियोजनाएँ

विकिपीडिया:
  • अरबी (अक्रिय)
  • बुल्गारियाई (मध्यस्थता नीति पर एक पृष्ठ है; परंतु मध्यस्थता समिति अभी तक स्थापित नहीं हुई है)
  • क्रोएशियाई (अक्रिय)
    • (पहला संस्करण) एक ArbCom जिसे मई 2007 में प्रस्तावित (और चर्चित) किया गया था, उस पर कभी सहमति नहीं बन पाई
    • (दूसरा संस्करण) 7 जून 2009 से 23 जनवरी 2010 तक अस्तित्व में रही
  • स्पेनी (अप्रैल 2009 में निरस्त)
  • कोरियाई (दिसंबर 2015 के बाद से कोई मध्यस्थ नहीं चुना गया, 18 मार्च 2017 पर मध्यस्थता समिति निलंबित कर दी गई।)
  • ऑक्सीटन (2006 में समिति की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया था, दिसंबर 2008 में एक चुनाव की योजना बनाई गई थी परंतु यह कभी आयोजित नहीं किया गया था)
  • पुर्तगाली (जनवरी 2012 में निरस्त)
  • स्वीडिश (अक्रिय)
  • स्लोवेनियाई (हटाया गया, Wikipedija:Mediacija को पुनर्प्रेषण के साथ)। पृष्ठ केवल संभाव्य स्थापना के लिए एक रूपरेखा के रूप में मौजूद है। मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं थी, इसलिए चुनाव की कार्यविधि के नियम अभी तक स्थापित नहीं हुए हैं।
  • थाई (जनवरी 2016 में अवधि समाप्त, तब से कोई चुनाव आयोजित नहीं किए गए)
  • फ़्रेंच (सितंबर 2021 से संरचना में गणपूर्ति नहीं है)
  • फ़ारसी (2010 में सीमित दायरे से गठित, मुख्यतः प्रबंधकों के विरुद्ध शिकायतों के लिए एक पर्यवेक्षी परिषद; 2024 से सत्र में नहीं)
विकिसमाचार:

ये भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Wikimedia Terms of Use - # 13 Disputes and Jurisdictions". Archived from the original on March 18, 2021. Retrieved November 14, 2022. 
  2. Hoffman, David A.; Salil Mehra (2010). "Wikitruth Through Wikiorder". Emory Law Journal 59 (2010). SSRN 1354424. 
  3. Wales, Jimmy (December 4, 2003). "[WikiEN-l] Wikiquette committee appointments". lists.wikimedia.org. Wikimedia Foundation. Archived from the original on June 29, 2021. Retrieved November 14, 2022.