पंजीकृत सदस्य
एक पंजीकृत सदस्य वह सदस्य होता है जिसने एक खाते के लिए साइन-अप किया हो और किसी विकिमीडिया परियोजना में लॉग-इन किया हो। अपंजीकृत सदस्य जो कर सकते हैं, उसके साथ एक पंजीकृत सदस्य निम्न कार्य भी कर सकता है:
- पृष्ठ बनाना (जो चर्चा पृष्ठ नहीं हैं)
- अपनी वरीयताएँ सम्पादित करना
- अपनी ध्यानसूची सम्पादित करना (ध्यान रखें कि कुछ क्रियाओं से इस अधिकार के बिना भी पृष्ठ जोड़े जा सकते हैं)
- फ़ाइलें अपलोड करना
- सम्पादन छोटा चिह्नित करना
- पृष्ठ स्थानांतरित करना
अधिकारों की पूरी सूची सदस्य समूह अधिकार पर उपलब्ध है।
एक पंजीकृत सदस्य के रूप में किए गए सभी सम्पादनों के लिए इतिहास में IP पते की जगह सदस्यनाम दिखाया जाएगा।
पंजीकृत सदस्य (प्रबंधकों या फिर विकिमीडिया के कर्मचारियों के अलावा) सुरक्षित पृष्ठ सम्पादित या स्थानांतरित नहीं कर सकते। नवपंजीकृत सदस्य अर्ध-सुरक्षित पृष्ठ सम्पादित नहीं कर सकते और कोई भी पृष्ठ स्थानांतरित नहीं कर सकते। विकि के अनुसार नवपंजीकृत सदस्यों पर कुछ दूसरे छोटे प्रतिबंध भी लग सकते हैं (phabricator:T14556 के अनुसार मीडिया अपलोड करना अधिकांश विकियों पर एक स्वतः स्थापित अधिकार है, मगर कॉमन्स इसका एक उल्लेखनीय अपवाद है)।
विकिमीडिया कॉमन्स पर पंजीकृत सदस्यों में शामिल हैं विश्वसनीय सदस्य। क्योंकि कॉमन्स पर Flickr पर से कई चित्र हैं और सभी कॉपीराइट के लाइसेंस मान्य हैं यह सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षकों पर निर्भर है, कॉमन्स की लाइसेंस से अनुकूल कोई भी पंजीकृत सदस्य एक विश्वसनीय सदस्य बनने का आवेदन कर सकता है, जो कि कॉमन्स पर एक उपवर्ग है। वर्तमान में कॉमन्स के प्रबंधकों को विश्वसनीय सदस्य बनने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि उनके पास पहले से ही पंजीकृत सदस्यों से ऊँचा एक वर्ग होता है।
स्वतः स्थापित पद
मीडियाविकि पर एक छद्म-समूह है जिसे "स्वतः स्थापित" कहा जाता है, जिससे नए खातों को किसी विकि को कम गुणवत्ता के या फिर बर्बरता के सम्पादनों से भर देने से रोका जाता है। जब खाता कुछ दिन पुराना हो जाता है, या फिर कुछ सम्पादन कर लेता है, खाते को "स्वतः स्थापित" चिप्पी दे दी जाती है। ये हलीज़ हर विकि के लिए अलग-अलग होते हैं, मगर डिफ़ॉल्ट कॉन्फ़िगरेशन है चार दिन की देरी, और सम्पादन की कोई न्यूनतम संख्या नहीं।
अनुकूलित कॉन्फ़िगरेशनों के उदाहरण:
- अंग्रेज़ी विकिपीडिया — चार दिन और 10 सम्पादन बाद
- रूसी विकिपीडिया — चिर दिन और 15 सम्पादन बाद
- इतालवी विकिपीडिया — सात दिन और 50 सम्पादन बाद
दिसंबर 2022 के अनुसार सबसे लंबी प्रतीक्षा अवधि है 7 दिन (de.wikibooks, it.wiki, no.wiki, wuu.wiki, और अधिकांश zh.* विकियों में); और सम्पादनों की संख्या की सर्वोच्च आवश्यकता है 50 सम्पादन (ar.wiki, es.wiki, it.wiki, zh.wiki और wikidata में), जबकि सबसे प्रचलित अनुकूलित सेटिंग है 10 सम्पादन। वर्तमान सेटिंग्स की एक अद्यत सूची के लिए WMF के InitializeSettings.php में $wgAutoConfirmAge और $wgAutoConfirmCount ऐरे देखें।
ऐसी सीमाओं को बढ़ाने के कुछ अनुरोध अतीत में अस्वीकार कर दिए गए हैं — कॉन्फ़िगरेशन में बदलावों पर सीमाएँ देखें।