Jump to content

ध्येय

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Mission and the translation is 86% complete.
Spoken audio

विकिमीडिया संस्थान का ध्येय वक्तव्य हमारी वर्तमान गतिविधियों और हमारे ध्येय, हमारी परियोजनाओं के कार्यक्षेत्र और हमारे मूल सिद्धांतों का वर्णन करता है। यह दृष्टि वक्तव्य के विपरीत है। हमारा ध्येय वक्तव्य, जो निगमन के लेखों के एक छोटे संस्करण का विस्तार और अप्रैल 2007 में मंडल के एक संकल्प द्वारा अनुमोदित है, है:

विकिमीडिया संस्थान का ध्येय है दुनिया भर के लोगों को एक मुक्त लाइसेंस के अंतर्गत या फिर सार्वजनिक डोमेन में शिक्षात्मक सामग्री इकट्ठा करने और विकसित करने, तथा प्रभावी ढंग से और वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के लिए सशक्त बनाना और शामिल करना।

अकेले स्वयंसेवकों और अध्यायों, विषयगत संगठनों, सदस्य समूहों, और सहभागियों सहित हमारे स्वतंत्र आंदोलन संगठनों के एक नेटवर्क के साथ समन्वयन करके संस्थान बहुभाषी विकि परियोजनाओं तथा इस ध्येय को आगे बढ़ाने वाले दूसरे पहलों के समर्थन और विकास के लिए अवसंरचना और एक संगठनात्मक ढांचा प्रदान करता है। संस्थान इसकी परियोजनाओं से मिली उपयोगी जानकारी हमेशा के लिए निःशुल्क करेगा और रखेगा।

वक्तव्य के शब्दों को बदलने के प्रस्ताव ध्येय/अस्थिर पर किए जा सकते हैं और प्रस्तावों की समीक्षा कम-से-कम वार्षिक रूप से (हर वर्ष) की जाएगी।

हमारे उपनियम, दृष्टि, और सिद्धांत भी देखें।