10 कारण जिनसे आपको भी हमारे नए इन्फ़ोबॉक्स पसंद आएँगे
Appearance
यह page ऐतिहासिक कारणों से रखा गया है। उल्लिखित कोई भी नीति अप्रचलित हो सकती है। यदि आप विषय को पुनर्जीवित करना चाहते हैं, तो आप वार्ता पृष्ठ का उपयोग कर सकते हैं या सामुदायिक मंच पर चर्चा शुरू कर सकते हैं। |
कातालान विकिपीडिया ने बहुत सारा समय लगाकर एक उत्साही सदस्य के नेतृत्व में एक विकिपरियोजना के ज़रिए इन्फोबॉक्सों (वो टेबल जो आपको लेखों के ऊपरी-दाएँ कोने में दिखते हैं) को अद्यतित किया है (यह इंटरव्यू देखें)। यह पहल अब काफी तेज़ हो चुका है, और हमें लगता है कि दूसरी भाषाओं में भी ऐसा ही कुछ करना चाहिए। हमें पता है कि जब आपको एक बार पता चल जाएगा कि ये इन्फोबॉक्स काम कैसे करते हैं, आप भी जानना चाहेंगे कि इन्हें कैसे पाया जाए। बेशक, हम आपको इन्फोबॉक्स वाले हर लेख के लिए एक अलग कारण दे सकते थे, लेकिन दस बिंदुओं वाली निम्न सूची पर्याप्त होनी चाहिए:
- यह आसान है: अब वो पुराने दिन ढल गए जब आपको इन्फ़ोबॉक्स में डेटा जोड़ने के लिए कोड के पहाड़ लिखने पड़ते थे और रहस्यमयी पैरामीटर दर्ज करने पड़ते थे। अब बस किसी पृष्ठ पर एक इन्फ़ोबॉक्स को जोड़ें और यह विकीडेटा से अपने आप जानकारी ले लेगा।
- सभी भाषाओं को एक बार में अपडेट करें: विकिडेटा पर जानकारी में किए गए बदलाव विकिपीडिया के सभी भाषाओं के संस्करणों में फैल जाते हैं। उदाहरणस्वरूप, विकिडेटा पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की मृत्यु तिथि जोड़ने या फिर पुरस्कार विजेताओं की सूची को अपडेट करने पर विकिपीडिया के सभी संस्करण तुरंत अपडेट हो जाएँगे।
- वैश्विक डेटा, स्थानीय प्रसंग: अगर आप अपने लेखों को कुछ स्थानीय रंग देना चाहते हैं, इन इन्फ़ोबॉक्सों पर आप विकिडेटा से ली गई जानकारी को ओवर्राइट करके फ़ील्ड्स में अपनी जानकारी जोड़ सकते हैं। आप पुराने इन्फ़ोबॉक्सों की सारी जानकारी रख सकते हैं… और काफ़ी कुछ।
- शैली में: ये इन्फ़ोबॉक्स इस बात का ध्यान रखते हैं कि संबंधित लेखों पर एक जैसी संरचना होती है, जिससे उनके बीच तुलना करना आसान हो जाता है।
- नक्शे को डाइनैमिक बनाना: ये इन्फ़ोबॉक्स किसी स्थान को टैग कर सकते हैं, ताकि जब आप उसके स्थान पर क्लिक करें, आपको Open Street Maps पर एक डाइनैमिक नक्शे पर ले जाया जाए। अब आप इसी सोच वाली दूसरी परियोजनाओं पर भी मदद कर सकते हैं।
- रूसी गुड़ियाँ: इन्फ़ोबॉक्स के पैरामीटर्स को अब स्टैक किया जा सकता है: उदाहरणस्वरूप, किसी संगठन के बारे में एक लेख पर एक "मुख्यालय" फ़ील्ड होगा, जो स्मारकों के बारे में मौजूद एक "इमारत" इन्फ़ोबॉक्स को इन्वोक करेगा। इससे बहुत सारी ऐसी डेटा दिखा दी जाएगी जो संबंधित तो है मगर पहली नज़र में अक्सर छूट जाती है।
- आसान रखरखाव: मिलते-जुलते इन्फ़ोबॉक्सों को कुछ प्रकारों में बाँट दिया जाता है। इससे रखरभाव की ज़रूरत कम हो जाती है क्योंकि उनके साझित और संगत डिज़ाइन के अलावा आपको कम साँचों का ध्यान रखना पड़ेगा — कितनी राहत की बात है न!
- यह एक सहयोगी परियोजना है — बेशक: टेबल्स के बॉर्डर्स के रंगों से लेकर हर इन्फ़ोबॉक्स के पैरामीटर्स तक, परियोजना का हर निर्णय सामूहिक रूप में लिया गया है। यह सम्पादकों के तकनीकी कौशल की परवाह किए बिना ही उन्हें शामिल करता है।
- एक नज़र में सूचना: क्वचित पाठकों को इन्फ़ोबॉक्स में तुरंत जानकारी मिल जाती है, और उन्हें पूरा पाठ सिर्फ तब पढ़ना होता है जब वे उस विषय के बारे में अधिक जानना चाहते हों। इससे उन पाठकों का काम काफी हद तक आसान हो जाता है, जो बस किसी विशिष्ट तथ्य या आँकड़े की तलाश में हैं।
- एक बिलकुल नई दुनिया: हमने अभी तक इन नए इन्फ़ोबॉक्सों की पूरी क्षमता का पता नहीं लगाया है। यह भी एक निरंतर बदलती परियोजना है, बिलकुल विकिपीडिया की ही तरह।
इसका एक उदाहरण तो ये रहा: चार्ल्स रॉबर्ट डार्विन।